Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एक्सप्रेस यूनियन से नायडू-नंदू गुट का सूफड़ा साफ, पीयूष-बीएन पैनल भारी जीत

नई दिल्ली । इंडियन एक्सप्रेस न्यूपेपर्स वर्क्स यूनियन के चुनाव में नायडू-नंदू गुट का सूफड़ा साफ। नायडू-नंदू गुट की यह लगातार दूसरी हार है। यूनियन के कल हुए चुनाव में कार्याकारिणी के तीन स्थानों को छोड़कर बाकी सभी पदों पर पीयूष-बीएन पैनल के उम्मीदवारों ने नायडू-नंदू गुट के उम्मीपदवारों को भारी अंतर से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर बीएन पांडेय ने नंदू पाठक को तीस मतों से अधिक से हरा दिया। नायडू गुट के पाठक को 88 जबकि बीएन पांडेय को 118 मत मिले।

इसी तरह महासचिव पद के लिए पीयूष वाजपेयी को 118 जबकि नायडू को 81 मत मिले। पिछले चुनाव में भी नायडू को बुरी तरह हार मिली थी। इसके अलावा पीयूष –बीएन पैनल ने उपाध्याक्ष के दोनों पदों पर कब्जा कर लिया। वीरेंद्र नौटियाल और इंद्रजीत वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र गोयल ,संयुक्त सचिव के लिए श्यामनंद ,संगठन सचिव के लिए राजकुमार पांडेय, सचिव के लिए रमेश नेगी को चुना गया है। इसके अलावा कार्याकारिणी के नौ सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं बाकी के तीन पद नायडू-नंदू के खाते में गया । चार अन्य पर पीयूष-बीएन पैनल के सदस्य चुने गए।

मजीठिया//पीटीआई महाप्रबंधक हाजिर हो

नई दिल्‍ली। पीटीआई में पूरी तरह मजीठिया वेज बोडर्स की सिफारिशों को लागू नहीं करने और इस संबंध में संस्थान के प्रबंधन द्वारा दावा किए गए कोई दस्ताीवेज नहीं दिखा पाने की शिकायत श्रम विभाग ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के यहां की है। इस पर 24 तारीख को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया संस्थान में संशोधित वेतनमान 1 अप्रैल 2014 से दिया जा रहा ।संस्थान का निरीक्षण 5 जून को किया गया। बताया गया है कि जो बकाया एरियर हे वो फेडरेशन के साथ समझौते के अनुसार नहीं दिया गया। निरीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार प्रबंधन ने वह कथित समझौता पत्र पेश नहीं कर सका। निरीक्षक ने पीटीआई के महाप्रबंधक शकिल अहमद को दस्तावेज पेश करने को कहा था। अब इस आरोप में श्रम विभाग ने सक्षम अदालत से शिकायत की है।

फेसबुक पेज ‘मजीठिया मंच’ से साभार.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन