Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर और बांदा के पत्रकारों में नकली बनाम असली की लड़ाई, DM-SP को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर/बांदा | उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर में पत्रकारों ने प्रेस क्लब अध्यक्ष के नेतृत्व में ज़िले के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन असली और फर्जी पत्रकारों की पहचान कर कार्यवाही करने के संबंध में दिया गया है।

कलेक्ट्रेट पहुंचे तमाम पत्रकारों का आरोप है कि हमीरपुर में गैर-जनपदों से आये युवा जिले में पत्रकार बनकर वसूली कर रहे हैं। इसे लेकर डीएम जीएस मीना व एसपी दीक्षा शर्मा को ज्ञापन देकर जांच कर कार्यवाही की मांग की गई।

वहीं, हमीरपुर के ही कुछ युवा लड़के बाँदा में पत्रकार बनकर मौरंग खदानों से रुपया लेते हैं। ठीक वैसे जैसे अन्य स्थानीय पत्रकार। अथवा वास्तविक बनाम फर्जी पत्रकार हर माह खदानों से रकम ले रहे हैं। पत्रकारिता में आरोपबाजी का झंझट और नई-नवेली भीड़ बुंदेलखंड मे सिर्फ मौरम खदानों की वजह से फैली है।

प्रेस क्लब सदस्यों ने बताया कि, जनपद में फर्जी पत्रकारों की बढ़ती संख्या को देखकर हमारी तरफ से ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा- फर्जी पत्रकारों की वजह से जनपद हमीरपुर की छवि खराब हो रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन