Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बिहार चुनाव कवरेज के लिए गई पत्रकारों की एक टीम बिना बिल दिए होटल से फरार

बिहार के वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेलारी ने खबर दी है कि बिहार के फारबिसगंज के होटल ज्योति से पत्रकारों की एक टीम बिना पेमेंट किए रफूचक्कर हो गई. होटल का कुल चौबीस हजार रुपये का बिल बकाया है.

कन्हैया भेलारी ने इस मीडिया टीम के एक सदस्य की तस्वीर भी एफबी पर डाली है. दरअसल इसी होटल ज्योति में कन्हैया भेलारी भी रुके हुए थे जिससे उन्हें घटना की जानकारी मिली.

देखें कन्हैया भेलारी की एफबी पोस्ट-

Kanhaiya Bhelari : फारबिसगंज के होटल ज्योति में टिकल बानी. पता चलल कि बड़हन टीवी के एगो टीम तीन दिन रह के 24000 का बिल बिना चुकता किए कल फरार हो गईल.

अब देखें भगोड़े पत्रकार की तस्वीर-

एक अन्य स्क्रीनशाट वायरल है जिसमें पत्रकार अनुज भोमिया पेमेंट करने की बात कहता तो दिख रहा है लेकिन ये पता नहीं चल पाया कि उसने पेमेंट किया या नहीं.

प्रेस कार्ड देखकर लग रहा है कि यह इंदौर के न्यूज24एक्सप्रेस नामक किसी लोकल चैनल या अखबार में काम करता है. पद चीफ एडिटर का लिख रखा है. मतलब मामला पूरा भौकाली है इसलिए सब कुछ खाली है!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन