Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

गालीबाज भक्तों को वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने किया संबोधित, देखें वीडियो

वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने सैटेलाइट न्यूज चैनलों की दुनिया से मुक्ति पाकर अपना यूट्यूब-फेसबुक वाला डिजिटल चैनल शुरू किया और देखते ही देखते अपने विजन, अथक मेहनत व साहस से लाखों दर्शकों को अपना फैन-फालोवर बना लिया. अजीत अंजुम की खासियत है कि वे खरी खरी बोलते और दिखाते हैं. किसान आंदोलन के कवरेज ने उन्हें ढेरों दर्शक दिए. सत्ता से तीखे सवाल करते अजीत अंजुम जनपक्षधर व वैकल्पिक पत्रकारिता के चेहरे बनने लगे.

इस परिघटना में अजीत अंजुम के यूट्यूब व फेसबुक चैनल मानेटाइज होकर इतना पैसा उन्हें देने लगे कि वो अब खुद की टीम गठित कर बेहतर तरीके से काम करने लगे हैं. साथ ही उन्हें अब आजीविका के लिए कोई और नौकरी करने की जरूरत नहीं रह गई है. इस तरह अजीत अंजुम ने बड़ी पूंजी वाली दबाव पत्रकारिता करने की बजाय अब अपने मन वाली आजाद पत्रकारिता करने लगे हैं.

ऐसे में भक्तों के पेट में मरोड़ उठना लाजिमी है. मोदी भक्त अजीत अंजुम से इसलिए खार खाए हैं कि वे हर वीडियो में मोदी पर सवाल क्यों उठाते हैं… अभी ताजा वीडियो अजीत अंजुम ने विनोद दुआ राजद्रोह प्रकरण पर जारी किया. इस वीडियो के थंबनेल में मोदी की तस्वीर देख भक्त तिलमिला गए और लगे गरियाने. अजीत अंजुम को यूट्यूब कमेंट, फेसबुक, ट्वटिर हर जगह भक्त लोग ट्रोल करने लगे और गालियां लिखने लगे.

अजीत अंजुम ने इन भक्तों को संबोधित करते हुए एक नया वीडियो जारी किया और उनकी गालीबाजी का जवाब अपने तर्कों से दिया. अजीत अंजुम ने विस्तार से बताया कि आखिर वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ पर राजद्रोह का मुकदमा दायर करने में किस तरह मोदी-शाह की सहमति थी.

आप भी देखें अजीत अंजुम का ये वीडियो-

इसे भी देख सकते हैं-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन