Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

भगवान हड़ताल पर हैं!

शीर्षक पढ़ कर चौंकिए नहीं। न ही डरिए। आप किसी अनहोनी के खौफ में भी परेशान मत होइए। पर यह बिल्कुल सच है कि भगवान हड़ताल पर हैं। भगवान की हड़ताल से पूरा त्रिलोक हिल गया है। संविधान मौन है और विधान ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। भक्त गोलोक वासी हो रहे हैं। लेकिन सवाल भगवान की हड़ताल का है, किसकी जुर्रत आग से खेले। उफ! तौबा-तौबा सपने भी न आए ऐसे मुकाबले की बात।

लोकतंत्र में धरती के भगवान का जमीर जाग गया है। वह अक्सर जागता रहता है। जब मर्जी में आता है, आला खंटी पर टंग जाता है। बेरोजगरी के मौसम में भी थोक भाव डाकिए त्यागपत्र लेकर पहुंच रहै हैं, लगता है बारिश का मौसम आने वाला है। पकौंडे तलने की गंध का आने लगी है। बंग के साथ पूरे आर्यावर्त में हड़ताल पुराण का महाभारत पांच दिन से जारी है। धरती के भगवान का पद्माशन हिलने वाला नहीं है। उन्होंने प्रण कर लिया है तू ने दो का सिरफोड़ा हम कईयों को यमपुर पहुंचा कर दमलेंगे।

Advertisement. Scroll to continue reading.

अपनी दुर्गा दीदी को चरणों में नतमस्तक करके ही दम लेना चाहते हैं। लेकिन दुर्गा भी इतनी आसानी से भगवान के चरणों में गिड़गिड़ाने वाली नहीं है। हड़ताल पुराण अजब मोड़ पर पहुंच गया है। सत्ता भगवान के श्रीचरणों का नमन करे या तमाशा यूं बरपता रहे और भक्त इस यज्ञ में प्राणों की आहुति देकर अपनी निष्ठा प्रदर्शित करता रहे। क्योंकि संविधान मौन है और विधान ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। फिर जिस देश में गंगा बहती हैं उसका क्या होगा जम्हूरे! होगा क्या उस्ताद! जैसे गंगा गंदगी साथ बहने की आदि हैं वैसे ही अपन का लोकतंत्र बह रहा है। बस! चुपचाप, देखते रहिए। कुछ न कहिए न कहवाइए।

यह चुप-चाप, छाप-छूप का मंत्र है। समझबौ नहिं करते, बड़े बुड़बक हो।मानस मर्मज्ञ तुलसीदास जी ने लोकतंत्र की नब्ज रामराज्य में ही पकड़ लिया था, तभी तो उन्होंने लिख दिया था समरथ के नहिं दोष गुसाईं…। बात बंग के भगवानों तक सीमित रहती तो अपनी दुर्गा दीदी निपट लेती, लेकिन यहां तो बतंगढ़ सफदरगंज तक पहुंच गया है। बंग बनाम आल इन इंडिया हो गया है। आग कहीं सुलग रही और माचिस कोई दूसरा मार रहा है। फिर लड़िबो ना तो का करिबो।

Advertisement. Scroll to continue reading.

अपन का लोकतंत्र बेमिसाल और बेहिसाब है। यहां सुविधा के अनुसार नियम बनाए और तोड़े जाते हैं। अपना मुलक बारहों महिने ,चैबीस घंटे और आठों याम चुनावियाना मोड़ में रहता है। जिसमें सभी डूबे रहते हैं फिर भगवान हों या भक्त। देखिए उपर वाले चर्तुभुजी चक्रशुदर्शनधारी, पितांबरधारी, कमल नयनों वाले भगवान से तो बेचारा भक्त निपट लेगा। क्योंकि उनकी फीस बहुत अधिक नहीं है। उनकी नाराजगी दूर करने भक्तों के पास बेहद आसान तरीका है। बस! प्रभु को मंदिर में पहुंच मन पसंद की मिठाई खिलाई, भोग चढ़ाया और चरणों में लेट सब नारियल फोड़ा वह खुश हो गए। सारी गलतियां माफ और रास्ता साफ। लेकिन धरती के भगवानों की नाराजगी दूर करना मुश्किल है। क्योंकि उन्हें मोटी फीस चाहिए। उनके सामने झुकना होगा। क्योंकि वह अपनी शपथ तोड़ हड़ताल पर हैं। लेकिन भक्त को हड़ताल करने का अधिकार नहीं है। वह तो सर्वदा का सेवक है और रहेगा। क्योंकि लोकतंत्र के सबसे नीचले पायदान पर वह दबा, कुचला बेचारा है। वह केवल सांस छोड़ना जानता है, हड़ताल वह भी भगवान की हड़ताल में उसे सांस लेने का कोई अधिकार नहीं है। अगर वह हड़ताल पर आ आए तो क्या होगा। यह तो सरकार और भगवान ही बता सकते है।

भगवान चाहे कुछ भी करे सरकार आंखों पर पट्टी बाध लेती है। बचपन में हमने एक कहानी पढ़ी थी मंत्र। वह कहानी कोई भगवान पढ़ता तो शायद हड़ताल न करता। दुर्गा भगवानों का चरण बंदन कर लेंगी तो सब कुछ माफ और साफ हो जाएगा। लेकिन जिन भक्तों की जिंदगी हमेंशा के लिए विष्णुलोकवासी हो गयी है उनकी फरियाद कौन सुनेगा। उसके लिए तो सिर्फ एक ही अदालत है उपर वाले की। अपना भी लोकतंत्र अजब और गजब है। जहां चाहे, जब चाहे डमरु बजा जम्हूरे का खेल शुरु कर दीजिए। आपको कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। क्योंकि हमारा विधान और संविधान हड़ताल का हक देता है। आप किसी बेगुना के मौत के दोषी क्यों न हों, लेकिन आप पर मुकदमा नहीं चलेगा। क्योंकि आप भगवान हैं, इसलिए विधि से परे हैं। यह लोकतंत्र है जिसकी लाठी उसकी भैंस। फिलहाल खबर है वंग की दुर्गा नरम पडने वाली है। हड़ताल पुराण खत्म होन वाला है। इसी उम्मीद में बोलिए आर्यावर्ते, भारतखंडे बंग प्रांते, दीदी राज्ये धरती भगवान पुराणे, पंच हड़ताल दिवसे अध्याय समाप्त। बोलो! वृंदावन बिहारी लाल की जय।

Advertisement. Scroll to continue reading.

व्यंग्य लेखक प्रभुनाथ शुक्ल भदोही (यूपी) के रहने वाले हैं. उनसे संपर्क [email protected] या 8924005444 के जरिए किया जा सकता है.

Advertisement. Scroll to continue reading.
1 Comment

1 Comment

  1. मनीष

    June 20, 2019 at 4:16 pm

    हे सर्वज्ञानी पत्रकार महोदय ! आपकी अंतरात्मा इतनी मर गयी है को एक गरीब इंटर्न डॉक्टर को जिस बेरहमी से मारा गया वो भी आपको नहीं दिखता है । हे महाप्रभु उस गरीब इंटर्न की क्या गलती है एक 85साल का बयोवृद्ध दो बार हृदयाघात से पीड़ित व्यक्ति को वो कैसे बचा सकता हैं । जँहा एक और 150 से ज्यादा बच्चों के मारने की किसी को कोई चिंता नहीं होती है । पर एक 85 वर्ष के व्यक्ति के लिय
    आप एक इंटर्न को मार मार कर icu मे भर्ती करवा देंगे
    शर्म नही आती है प्रभु । बेचारा रात भर दौड़ कर काम करे और बदले मे उसकी जान पर बन आये और मुख्यमंत्रीजी वोट बैंक की राजनीती मे अपराधियों को सजा के बजाय संरक्षण दें। और लोग चुप रहें । वह श्रीमान आपके चरण स्पर्स का मन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement