Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

गोरखपुर अमर उजाला में एडिटर और एनई के आतंक से भगदड़

गोरखपुर अमर उजाला में इन दिनो संपादक प्रभात सिंह और न्यूज एडिटर मृगांक सिंह के आतंक से मीडिया कर्मियों में भगदड़ सी मची हुई है। कई लोग तीन से छह महीने तक की मेडिकल छुट्टी पर चले गए हैं। कई पत्रकार अन्य अखबारों में चुपचाप नौकरियां खोजने में लगे हुए हैं। ब्यूरो स्तर पर कई जिलों में स्ट्रिंगरों में भी असंतोष बताया जाता है। मेन पॉवर डिस्टर्व होने से कार्यरत लोगों के जरूरी अवकाश भी मंजूर नहीं किए जा रहे हैं।  

बताया गया है कि संपादकीय विभाग में कार्यरत कासिफ अली छह माह से मेडिकल अवकाश पर हैं। दंडात्मक रूप से उन्हें सिटी रिपोर्टिंग से से डेस्क पर लगा दिया गया था। इसी तरह हरिकेश शाही के बारे में सूचना है कि वह भी तीन माह से मेडिकल छुट्टी पर हैं। विजयकांत मिश्रा भी तीन माह से मेडिकल छुट्टी लेकर घर बैठे हुए हैं। बताया जाता है कि खबरों में खामख्वाह रौब गांठने के लिए रोजाना देर रात तक मीन-मेष निकाल कर परेशान किया जाता रहा है। 

इसी तरह गोरखपुर अमर उजाला मुख्यालय से जुड़े कई जिलों में स्ट्रिंगरों में भारी असंतोष है। ब्यूरो स्तर पर स्ट्रिंगरों का अभाव पैदा हो गया है। इससे दैनिक कामकाज प्रभावित होने की सूचना है। पिछले कुछ महीनो में कई स्ट्रिंगर काम छोड़ कर चुपचाप खिसक लिए हैं। बताया जाता है कि संपादक और न्यूज एडिटर की मनमानी से हर कर्मचारी खौफ खाए हुए है। नौकरी जाने के डर से कोई जुबान नहीं खोल रहा है। 

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. alok

    June 19, 2015 at 5:48 pm

    प्रभात सिंह उदय कुमार का चेला है. अपनी बचाने की चक्कर मैं niyam कानून सीखा रहा है. आजकल सरे संपादक ऐसे ही करके खुद को कंपनी की नज़र मे गुड एडिटर बता रहे है.

  2. alok

    June 19, 2015 at 5:54 pm

    अमर उजाला के पास कोई अछा ग्रुप एडिटर तो अभी है नहीं, shashi शेखर के जाने के बाद यहाँ तबाही हो गए. कहने को उदय कुमार है लेकिन उन्हें ज्यादा पावर नहीं diye गए है. शीशा बंद केबिन मे पड़े रहते है. चेले चमाटो के साथ राजनीती करते है. उन्ही को sab यूनिट मे सेट किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन