Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तेहरान की एक दीवार पर बना चित्र

iran black hand

ईरान की राजधानी तेहरान में एक मुख्य सड़क से लगी दीवार पर बनायी गयी यह ग्रैफिटी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। इसमें एक महिला के हाथ में बर्तन धोने वाले लिक्विड की बॉटल को फुटबॉल विश्वकप ट्रॉफी की तरह दिखाया गया है। महिला के कपड़े ठीक वैसे ही हैं जैसे कपड़े ईरान की फुटबॉल टीम पहनती है। किसी कलाकार ने विरोधस्वरूप ये ग्रैफिटी बनाई है। इसमें ब्लैक हैंड लिखा है जो बनाने वाले गुमनाम कलाकार की पहचान हो सकता है। ईरान में ग्रैफिटी पर प्रतिबंध है।

दीवार पर बनी ग्रैफिटी बहुत ज्यादा देर तक अपने मुल रूप में कायम नहीं रह सकी। किसी ने इसे लाल रंग से पोत दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी इसे देखा जा सकता है। इस तस्वीर के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा गया है कि, ”कुछ लोगों को शायद पता नहीं होगा कि ईरान में महिलाओं और खेलों के साथ क्या हो रहा है। शायद इसे देखने के बाद वह इसके बारे में कुछ जान सकेंगे। यह बेहद ज़रूरी है।”

गौरतलब है कि ईरान में महिलाओं के स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखने पर पाबंदी है। दो साल पहले वॉलीबॉल मैच देखने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। कई विरेध प्रदर्शनों के बाद भी सरकार ने महिलाओं को स्टेडियम में मैच देखने की इजाज़त नहीं दी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन