Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

क्रैश हुई फ्लाइट ख़ुद कैंसल करने से एक गुजराती बच गया, अब मीडिया वाले उसे पागल किए हैं!

अनिरुद्ध गुप्ता-

एक गुजराती व्यक्ति की यही फ्लाइट बुक्ड थी, लेकिन उसने कैंसिल करके मंडे की बुकिंग कर ली थी। वो घर पर सुरक्षित है, एबीपी वाले उसका फोन इंटरव्यू चला रहे हैं।

बंदा cool एंड calm है, साधारण बात कर रहा है।

रोमाना इसार खान जो कि एंकर हैं, बार-बार, चीख-चीख कर पूछ रही है, कि आखिर आपने फ्लाइट कैसे मिस की? उसने बताया कि मिस नहीं की, कैंसल कर दी थी पहले ही अब सोमवार को जाऊंगा, उसकी टिकट ली है।

फिर पूछ रही है कि आपको क्या हुआ? कोई भगवान का मैसेज मिला या कोई सपना आया? या कोई भावना आई मन में? जो आपने ये फ्लाइट कैंसिल की?

सोचिए ये उस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों का कितना बड़ा असम्मान है? कैसा भद्दा सवाल है ये? बार बार खोद खोद कर पूछ रही है बेशर्म।

बल्कि अगर कोई ईश्वर को मानता है तो ये सवाल उस ईश्वर पर कितना बड़ा लांछन है? ये एंकर लोग दिल दिमाग से बिल्कुल पैदल हो चुके हैं क्या?

ये अपनी पत्रकारिता की न सही किसी अपने जैसे इंसान की मृत्यु की गरिमा भी नहीं बनाए रख सकते।

हम लोग फालतू ही कोसते हैं कि ये लोग फालतू खबरें दिखाते हैं, सच ये है कि ये सीमा सचिन और राजा सोनम जैसी खबरें दिखाने लायक ही हैं, वही दिखाएं।

अब कोई ऐसी घटना हो जाती है तो मजबूरन देखना पड़ता है, वरना अब इन चैनलों को दो मिनट देखने से ही मन खराब होने लगता है।


विवेक त्रिपाठी-

अहमदाबाद से लंदन जा रहे प्लेन में 169 भारतीय यात्री सवार थे जबकि 53 ब्रिटिश नागरिक थे. पुर्तगाल के 7 और कनाडा का 1 नागरिक प्लेन में था.. प्लेन जिस बिल्डिंग में क्रैश हुआ, वो डॉक्टर के हॉस्टल की बताई जा रही है.. हादसे में हॉस्टल भी जलकर खाक हो गया..

प्लेन क्रैश हादसे में बिल्डिंग में मौजूद 15 डॉक्टर के घायल होने की जानकारी मिली है. कितने डॉक्टर की मौत हुई है इसका अभी पता नहीं चल सका है.. प्लेन क्रैश होने से पहले पायलट ने मे डे.. मे डे.. (आपातकालीन घोषणा) कॉल किया था.

प्लेन यात्रियों की लिस्ट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी का नाम सामने आ गया है..

देखें वीडियो…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन