Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर के पत्रकार ज्ञानेंद्र पर छेड़खानी का मुकदमा, कई अन्य पत्रकारों के खिलाफ भी जांच शुरू

सुलतानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले से खबर है कि पत्रकार ज्ञानेंद्र तिवारी के खिलाफ नगर कोतवाली में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है. ये मुकदमा दो सगी बहनों ने लिखाया है. इनका आरोप है कि ज्ञानेंद्र ने शराब के नशे में धुत होकर उनके साथ छेड़छाड़ की.

उधर, पूर्व नगर कोतवाल नंद तिवारी ने पंजाब केसरी के पत्रकार नीरज तिवारी पर 5 लाख की फिरौती मांगने की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की है. इंस्पेक्टर के मुताबिक रुपये नही देने पर जानमाल के नुकसान की धमकी दी गई है. इस मामले में नगर कोतवाल बेनी माधव तिवारी ने जांच शुरू कर दी है.

एक अन्य मामले में पत्रकार और अधिवक्ता अनुराग द्विवेदी के खिलाफ पत्रकार अंकित राय आदि द्वारा हुई शिकायत मामले की जांच सुल्तानपुर पुलिस ने शुरू की है. आरोप के मुताबिक अनुराग उर्फ राजेश पर फैज़ाबाद और सुल्तानपुर में कई मुकदमे दर्ज है, बावजूद इसके अनुराग ने मुकदमा छिपाकर शस्त्र लाइसेंस ले लिया है.

इसके अलावा अनुराग ने बार एसोसिएशन में भी शपथ पत्र दिया है कि उनके खिलाफ कोई मुकदमा नहीं दर्ज है. इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी पत्रकारों का कहना है कि एसपी सुलतानपुर बेलगाम हैं जिस वजह से वह पत्रकारों को फर्जी मुकदमे में फंसा रहे हैं।

सुल्तानपुर से एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन