Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कोरोना संक्रमित होने के बाद कई दिनों तक जीवन-मौत से लड़ते रहे हेमंत शर्मा!

hemant sharma

कोरोना ने मीडिया के कई साथियों को हमसे छीन लिया. वहीं ढेरों साथी ऐसे भी हैं जो कोरोना को मात देकर घर लौट आए. इसी कैटगरी में नया नाम जुड़ गया है दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा का.

टीवी9भारतवर्ष चैनल के डायरेक्टर और एडिटर इन चीफ हेमंत शर्मा लगातार बीस दिनों तक नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती रहे.

कोरोना के इनफेक्शन के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. कैलाश अस्पताल में डाक्टरों की एक टीम ने हेमंत शर्मा के सभी अंगों पर नजर रखना शुरू किया. सांस की प्राब्लम बढ़ने पर उन्हें कृत्रिम आक्सीजन दिया जाने लगा.

वे करीब दो हफ्ते तक गंभीर स्थिति में बने रहे.

अब उनकी हालत बेहतर है. ये कहा जा सकता है कि उन्होंने कोरोना को परास्त कर दिया है. वे घर लौट आए हैं.

बताया जाता है कि हेमंत शर्मा आफिस आते जाते रहे. इस अगस्त माह की एक-दो तारीख के दरम्यान उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी. जब टेस्ट कराया गया तो वो कोरोना पाजिटिव निकले.

जब कोरोना का इनफेक्शन हेमंत शर्मा पर भारी पड़ने लगा तो वे कैलाश अस्पताल में भर्ती हो गए.

फेसबुक पर हेमंत शर्मा की आखिरी पोस्ट एक अगस्त की है. उसके बाद कोरोना ग्रस्त होने के कारण वे सोशल मीडिया पर निष्क्रिय हो गए.

भड़ास4मीडिया से बातचीत में हेमंत शर्मा ने कोरोना से जंग में जीत पर अपने दोस्तों-शुभचिंतकों का आभार जताया और कहा कि उनकी सदिच्छाओं-दुवाओं के बगैर ये लड़ाई जीत पाना मुश्किल था.

ये भी पढ़ें-

कोरोना संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार पहुंचे कोमा में, किसी तरह बची जान (पढ़ें संस्मरण)

कोरोना पर यशवंत की एक जरूरी टिप्पणी : हर कोई विजय विनीत जैसा भाग्यशाली नहीं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन