Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हेमंत तिवारी की प्रेस मान्यता पर संकट, लखनऊ के मीडिया जगत में हलचल

लखनऊ | उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी के मान्यता नवीनीकरण पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक (प्रेस) द्वारा 2 अप्रैल 2025 को जारी सूचना के अनुसार, तिवारी की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) जांच रिपोर्ट प्रतिकूल प्राप्त हुई है, जिसके परिणामस्वरूप उनका मान्यता नवीनीकरण नहीं किया गया है और सुसंगत नियमों के तहत विभागीय कार्रवाई प्रचलित है।

उत्तर प्रदेश प्रेस मार्गदर्शिका सिद्धांत 2008 के अनुसार, यदि LIU रिपोर्ट प्रतिकूल होती है, तो मान्यता नवीनीकरण नहीं किया जाता और मान्यता समाप्त कर दी जाती है। श्री हेमंत तिवारी, जो पिछले कई वर्षों से समिति के अध्यक्ष पद पर विराजमान रहे हैं, सितंबर 2024 में लगातार पांचवीं बार इस पद पर निर्वाचित हुए थे।

हालांकि, हाल ही में प्राप्त LIU रिपोर्ट के आधार पर उनकी मान्यता नवीनीकरण प्रक्रिया रोक दी गई है, जिससे उनके पद पर बने रहने पर प्रश्नचिह्न लग गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि विभागीय कार्रवाई सुसंगत नियमों के तहत जारी है।

इस घटनाक्रम से पत्रकारिता जगत में हलचल मची हुई है, और सभी की निगाहें आगामी निर्णयों पर टिकी हैं।

देखें संबंधित पत्र…

लखनऊ में पत्रकारों के बीच गर्माया है यह मुद्दा, देखें स्क्रीनशॉट….

ये भी पढ़ें….

हेमंत तिवारी फिर चुने गये अध्यक्ष, भारत सिंह बने सचिव

यूपी मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के 5वीं बार अध्यक्ष बने हेमंत तिवारी मुश्किल में, देखें नोटिस व शिकायत

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Arun Srivastava

    April 3, 2025 at 10:15 pm

    देर आए दुरुस्त आए … हेमंत तिवारी कभी पत्रकार हुआ करते थे। शायद वो अर्से से सक्रिय पत्रकार हैं भी नहीं। अखबार से जुड़े रहने के दौरान वे पत्रकार कम मठाधीश ज्यादा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन