Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लड़की ने हिंदी खबर के रिपोर्टर की बीच सड़क कर दी पिटाई! देखें तस्वीरें-वीडियो

हमीरपुर : यूपी और उत्तराखंड के चैनल हिंदी खबर के एक रिपोर्टर की आज बीच सड़क में एक लड़की द्वारा पिटाई कर दी गयी. यह स्थानीय युवती होटल में खाना खाने गयी थी. उसको पत्रकार साहिब ने कुछ गलत बोल दिया जिसके बाद युवती का पारा सातवे आसमान में पहुँच गया.

उसने पत्रकार साहिब को सड़क में ही मरना शुरू कर दिया. मौके पर पुलिस के जवान भी पहुँचे लेकीन वो भी युवती के गुस्सा के सामने बेबस नजर आये और सिर्फ वीडियो बनाकर चलते बने!

हमीरपुर जिले में हिंदी खबर के पत्रकार दिनेश कुशवाहा पिछले 2 सालों से इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े हैं। इनका होटल भी चलता है।

रात को जब एक स्थानीय युवती होटल खाने के लिए पहुँची तो उसका पेमेंट को लेकर होटल में विवाद हो गय। इसके बाद होटल वालो ने दिनेश कुशवाहा को बुला लिया। तब तक युवती जा चुकी थी। दिनेश युवती को ढूढ़ते ढूढ़ते बस स्टैंड आ पहुँचा। वहाँ पर उसने गलत और अमर्यादित शब्दो का प्रयोग कर युवती की इंसल्ट कर दी।

इससे नाराज होकर युवती ने हंगामा शुरू कर दिया। दिनेश कुशवाहा को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। दुकानों की कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें उठाकर पत्रकार साहिब के ऊपर पटक दी। युवती का गुस्सा इतने में भी शांत नही हुआ तो पत्रकार की चौपहिया गाड़ी पर भी अपनी गुस्सा दिखा दिया।

अब पुलिस अन्य मामलों की तरह इस मामले की भी जांच कर रही है जिसमे साफ हो पायेगा कि युवती गलत है या फिर पत्रकार साहिब।

देखें कुछ तस्वीरें-

संबंधित video देखने के लिए नीचे दिए लिंक के कमेंट बॉक्स में जाएँ-

https://www.facebook.com/100002252487400/posts/4397936523624720/?d=n

इस बीच खबर आ रही है कि पत्रकार ने लड़की के ख़िलाफ़ पुलिस में कम्प्लेन दी है-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन