Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

जिस ‘आप’ नेता को जमानत मिल गई, ‘हिंदुस्तान’ ने उसके जेल जाने की झूठी खबर छाप दी!

दैनिक हिन्दुस्तान, झारखंड के कोडरमा एडिशन में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेता संतोष मानव को जेल जाने की गलत खबर छाप डाली।

सच्चाई यह है कि उनको 12 सौ रुपये का जुर्माना लेकर थाने से जमानत दे दी गई। मगर यहाँ के हिंदुस्तान अखबार के जिला प्रभारी ने निजी दुश्मनी निकालने के फेर में जेल जाने की खबर छापा डाली।

दूसरी ओर अन्य अखबार मसलन दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर और प्रभात खबर में ‘आप’ नेता की जमानत की खबर छापी है।

मालूम हो की संतोष मानव दैनिक भास्कर में संपादक रह चुके हैं। पत्रकारिता छोड़ कर दो साल पहले आम आदमी पार्टी में चले गए थे। इस बार कोडरमा विधानसभा से ‘आप’ के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

चर्चा है कि दैनिक हिन्दुस्तान का कोडरमा ब्यूरो ऑफिस राजनीतिक दलों का अड्डा बन गया है। यही वजह है कि हिन्दुस्तान यहां लगातार नीचे जा रहा है। हिन्दुस्तान प्रबंधन को तत्काल इसपर ध्यान देने की जरूरत है।

झूठी खबर….

सही खबर….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन