Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

IIMC के कई कैंपस में प्रोफेसरों के लिए बंपर वैकेंसी, डेट निकलने से पहले अप्लाई करें!

भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) को नई दिल्ली समेत अपने कई रीजनल कैंपस में असिस्टेंट प्रोफेसर्स की जरूरत है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं.

इच्छुक उम्मीदवार अपने अपडेट बायोडाटा व आवेदन [email protected] पर मेल कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 6 जून 2024 शाम 5 बजे तक रखी गई है.

संस्थानों में कुल 17 पदों पर भर्ती की जाएंगी. जिनमें नई दिल्ली, जम्मू (जम्मू और कश्मीर), अमरावती (महाराष्ट्र), आइजोल (मिजोरम), कोट्टायम (केरल) और ढेंकनाल (ओडिशा) के कैंपस शामिल हैं.

योग्यता
इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदकों के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ जर्नलिज्म/मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स डिग्री होनी आवश्यक है. इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) अथवा इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना भी जरूरी है.

कॉन्ट्रैक्स बेस क्या है?
संस्थानों में ये सभी पद कॉन्ट्रैक्स बेस होंगे. शुरूआत में एक साल (दो सेमेस्टर) के लिए भरे जाने हैं. चुने गे आवेदकों को प्रदर्शन के आधार पर और आईआईएमसी के प्राधिकारियों के फीडबैक के आधार पर कॉन्ट्रैक्स को आगे बढ़ाया जा सकता है.

उम्र कितनी हो?
उम्र सीमा की बात करें तो आवेदन की लास्ट डेट तक आवेदक की उम्र 55 साल से कम होनी चाहिए.

आवेदन कैसे करें?
आवेदक जिस कैंपस के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका जिक्र आवेदन पत्र में करना जरूरी है. इसके अलावा यदि आप एक से अधिक कैंपस के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उन कैपस का आवेदन में जिक्र करना होगा. इन पदों के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू होंगे, जिसकी जानकारी आवेदकों को उचित समय पर दी जाएगी. अधिक जानकारी के लिए आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर वैकेंसी कॉलम पर विजिट कर सकते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन