Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा में तैनात इस आईपीएस के लखनऊ वाले घर में चोरी, नकदी-गहने और बाथरूम की टोटियां तक ले उड़े चोर

लखनऊ। राजधानी के विकास नगर इलाके में चोरों ने आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद के घर को निशाना बनाया। यमुना प्रसाद इस समय नोएडा में डीसीपी पद पर तैनात हैं। उनका लखनऊ स्थित आवास (1/197, विकास नगर) लंबे समय से खाली था।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया और करीब 50 हजार रुपये नकद, 10 चांदी के सिक्के, 3 कलाई घड़ी, 2 दीवार घड़ी, चांदी के बर्तन और करीब 20 बाथरूम टोटियां चोरी कर लीं। घर से गिफ्ट आइटम भी गायब मिले।

घटना की सूचना पर विकास नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके।


राजीव तिवारी बाबा-

शातिर चोरों ने पुलिस के घर में ही चोरी कर डाली। वो भी कोई ऐरा गैरा पुलिस वाला नहीं बल्कि आईपीएस अधिकारी के घर में….! नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में बतौर डीसीपी तैनात यमुना प्रसाद के लखनऊ के विकास नगर स्थित घर में चोरी हुई है। चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर घर में एंट्री बनाई और नकदी, चांदी के बर्तन, गिफ्ट आइटम और बाथरूम की टोटियां तक चुरा ले गये। इससे साफ पता लगता है कि चोरों ने कितने इत्मिनान से चोरी की……!

बताया जाता है कि चोर आईपीएस अधिकारी के घर से लाखों का सामान चुरा ले गये। इसमें करीब 50 हजार नकद, 10 चांदी के सिक्के, 3 कलाई घड़ी, 2 दीवार घड़ी, चांदी के बर्तन और 20 टोटियां शामिल हैं। पड़ोसियों के अनुसार घर में काफी समय से कोई भी नहीं रह रहा था। सभी लोग लखनऊ से बाहर हैं। घटना की सूचना विकास नगर थाने को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं……..!


ममता त्रिपाठी-

नोएडा में तैनात 2012 बैच के IPS अफसर यमुना प्रसाद के लखनऊ स्थित घर में चोरी हो गई है… चोर खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे और करीब ₹50 हजार नकद, 10 चांदी के सिक्के, 3 कलाई घड़ी, 2 दीवार घड़ी, चांदी के बर्तन और 20 टोटियां चोरी कर ली…

यमुना प्रसाद इस समय नोएडा ज़ोन के DCP हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यमुना प्रसाद कुछ दिन से नोएडा के बड़े अस्पताल में बीमारी के चलते एडमिट थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन