Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

उथल पुथल के बीच BBC, अल जज़ीरा और भारतीय मीडिया का स्तर देखिए!

नितिन त्रिपाठी-

जब कुछ उथल पुथल होती है ऐसे ही वक्त में मीडिया का स्तर पता लगता है. वैश्विक मीडिया की अगर बात की जाये तो बीबीसी जो प्रायः एंटी ट्रम्प होता है – उसकी मेन ख़बर है कि अमेरिका के अनुसार ईरान की न्यूक्लियर साइट्स तहस नहस. इजरायल लगातार हमलावर.

अल जज़ीरा जो कि इस्लामिक वर्ल्ड की सबसे बड़ी न्यूज़ एजेंसी है और जिसका रुख़ जाहिर सी बात है इस्लामिक दुनिया के पक्ष में ही होता है, उसकी न्यूज़ है – अमेरिका की ईरान पर परमाणवीय अड्डों पर बमबारी के बाद अब इंतज़ार है ईरान के आधिकारिक रुख़ का.

लाइव डिबेट भी हो रही है इस मुद्दे पर जिसमें एक आम सहमति सी है कि फ़िलहाल बहुत हो गया अब शांत रहो आगे देखो.

भारतीय मीडिया की ख़बरें पढ़ो तो ऐसा लगता है जैसे ईरान दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त है. ट्रम्प ने दुनिया को विश्व युद्ध में धकेला, ईरान ने बंद किया हॉर्मुज़ स्ट्रेट. जहाँ कुछ न हो रहा हो भारतीय मीडिया वहाँ भी पहुँच विश्व युद्ध करवा कर लाइव डिबेट करवा रहा है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन