Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार से नेता बने जरनैल सिंह भी नहीं बचाए जा सके!

पत्रकार से नेता बनकर विधायक निर्वाचित हुए सरदार Jarnail Singh जी नहीं रहे।

पूर्व विधायक एवं पत्रकार जरनैल ने 1984 दंगों के आरोपियों सज्जन कुमार व जगदीश टाइटलर को लोकसभा चुनावों में टिकट दिए जाने पर तत्कालीन गृह मंत्री चिदंबरम पर कांग्रेस कार्यालय में जूता फेंक कर सिख समुदाय का विरोध दर्ज़ कराया था।

जरनैल करोना संक्रमित होने के कारण वेंटिलेटर पर थे। कल सुबह वह गुरु के चरणों में चले गए। वाहेगुरु उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक जरनैल सिंह (48) का शुक्रवार को निधन होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शोक जताया है।

जरनैल सिंह ने 2014 में पहली बार आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजौरी गार्डन सीट से शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद पार्टी में उनका कद बढ़ता चला गया। पार्टी ने उन्हें पहले प्रवक्ता बनाया। बाद में उन्हें पंजाब में पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी दी गई।

पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में जरनैल सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके और प्रकाश सिंह बादल और मौजूदा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, जरनैल सिंह यह चुनाव हार गए थे। चुनाव लड़ने के लिए जरनैल सिंह ने दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। चुनाव हारने के बाद उनको दिल्ली में पंजाबी अकादमी का उपाध्यक्ष बनाया गया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन