Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण की खबर छापे जाने से बौखलाए डीएफओ ने पत्रकार को धमकाया

अखबार में वन विभाग के खिलाफ समाचार छापना डीएफओ को नागवार गुजरा और उन्होंने पत्रकार को जेल भेजने की धमकी दे डाली। इसको लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है और पत्रकारों ने सूबे के वन मंत्री से मामले की शिकायत करते हुए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि ऋषिकेश में तैनात एक अखबार के पत्रकार जितेंद्र चमोली ने समाचार पत्र में वन विभाग की मिलीभगत से नरेंद्रनगर वन प्रभाग के अंतर्गत मुनी की रेती में वन की भूमि पर एक होटल स्वामी द्वारा कई माह से पुस्ते का निर्माण कर सड़क बनाए जाने का समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद वन विभाग नरेंद्रनगर की टीम डीएफओ सहित बिना अनुमति के बने निर्माण को ध्वस्त करने पहुंच गए और निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

इसके साथ ही नरेंद्रनगर वन प्रभाग मैं तैनात डीएफओ धर्म सिंह मीणा को पत्रकार जितेंद्र चमोली का समाचार छापना नागवार गुजरा और उन्होंने पत्रकार को पत्रकारिता सिखाने की कोशिश करने के साथ-साथ जेल भेजने की खुलेआम धमकी दे दी। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। मामले को लेकर ऋषिकेश के पत्रकारों ने वन मंत्री से भी शिकायत की। इसके साथ ही पत्रकारों में इसको लेकर भारी रोष व्याप्त है।

ज्ञात हो कि अखबार ने ‘रसूखदारों के आगे वन विभाग नतमस्तक’ शीर्षक हेडिंग से खबर का प्रकाशन किया था। खबर में मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ, रेंज अधिकारी का बयान भी लिया गया था। खबर प्रकाशित होने पर डीएफओ ने अतिक्रमण स्थल पर पहुंच कर पत्रकार को खबर छापने व उच्च अधिकारियों से वार्ता करने पर जेल भेजने की धमकी दे डाली.

इस मुद्दे पर पत्रकारों द्वारा शिकायत किए जाने का वीडियो देखें-

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1302507508129431553
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन