Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार विधानसभा में एक यूट्यूबर को हिंदी दैनिक के पत्रकार ने पीटा

पटना- फेसबुक पर पटना के पत्रकारों के खिलाफ लगातार टिप्पणी करने वाला एक यूट्यूबर को एक हिंदी दैनिक के पत्रकारों ने जमकर पिटाई कर दी। पत्रकारों ने उसकी इतनी पिटाई की के कपड़े तक फट गए। यह घटना तब हुआ जब बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा था।

इस यूट्यूबर ने बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजय सिन्हा पर भी जाति सूचक टिप्पणी किया था। पटना के सारे पत्रकारों के खिलाफ फेसबुक पर आदतन टिप्पणी किए जाने को लेकर पहले से पत्रकार नाराज चल रहे थे। यूट्यूबर ने बुधवार को भी अपने फेसबुक पर टिप्पणी कर दिया था।

बृहस्पतिवार को पत्रकार और यूट्यूबर आमने-सामने हो गए और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। नाराज चल रहे अन्य पत्रकार भी यूट्यूबर को पीटने से बाज नहीं आए। पत्रकारों ने विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के अध्यक्ष से मिलकर उस यूट्यूबर के पास को निरस्त करने का आग्रह किया है।

पत्रकारों का कहना है कि यूट्यूबर माहौल को दूषित कर रहा है। इसके पहले कई केस मुकदमा भी इसी कारण से उस पर हो चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निकट का बताकर कई लोगों से ठगी करने का भी उस पर आरोप है।

पटना से एक पत्रकार द्वारा भड़ास को भेजे मेल पर आधारित

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन