Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

सट्टेबाजों की खबर छाप दी पत्रकार ने, नंगी तलवारें लेकर घर में घुसे बदमाश, खूब पीटा, चार गिरफ्तार

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के आमगांव इलाके में एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार ब्रजेश दीक्षित पर बीती रात जानलेवा हमला हुआ। करीब आधा दर्जन हथियारबंद लोग रात दो बजे उनके घर में घुसे और उन पर तलवारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्रकार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक मनोज गुप्ता ने बताया कि ब्रजेश दीक्षित के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्रकार पर यह हमला करेली क्षेत्र में सक्रिय सट्टेबाजी गिरोह की खबरें प्रकाशित करने के चलते हुआ है।

हमलावरों में चार गिरफ्तार
डीएसपी गुप्ता ने बताया कि इस हमले में राजा सिसोदिया, राजेंद्र सिसोदिया, मुन्ना सिसोदिया समेत कुल छह लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकी दो की तलाश जारी है।

पत्रकारों ने किया थाने का घेराव
घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने करेली के आमगांव थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

लगातार बढ़ रहे हैं पत्रकारों पर हमले
यह पहली बार नहीं है जब किसी पत्रकार को उसकी रिपोर्टिंग की कीमत जान से चुकानी पड़ी हो। हाल ही में छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की सड़क की खराब हालत पर खबर करने के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। उसका शव सेप्टिक टैंक में मिला था। यूपी के सीतापुर में दैनिक जागरण के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं भोपाल, असम, इत्यादि जगहों पर पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीधे जेल भेज दिया।

इस तरह की घटनाएं यह सवाल खड़ा करती हैं कि क्या सच लिखने वालों के लिए देश में जगह बची है? पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती दिख रही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन