Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

जस्टिस वर्मा ने एयरटेल के टॉवर को करोड़ों के टैक्स केस में राहत दी थी! इसे नोटों से मत जोड़िएगा

दीपक शर्मा-

स्टिस वर्मा के बंगले में 4 बोरे नोट रखे गये थे या 5 बोरे नोट? किसने बोरे रखे थे? क्या कोई डील थी? या किसी की साजिश थी? इस पर मुझे कुछ नहीं बोलना।

लेकिन आई बी में आजकल एक बात पर चर्चा जरूर हो रही है। और हो सकता है इस बात का बोरों से कोई लेना देना भी हो। पर मुझे नहीं मालूम। बहरहाल बात जान लीजिये।

दरअसल कुछ दिन पहले 5454 करोड़ रुपये के एक टैक्स मामले में जस्टिस वर्मा और उनके सहयोगी जज ने इंडस टावर को बड़ी राहत दी थी।

इंडस टॉवर एयरटेल की है। एयरटेल भारती मित्तल की कम्पनी है।

अब अगर जज साहब इंडस टावर को जीएसटी के इस मामले में राहत न देते तो एयरटेल को 5454 करोड़ का टैक्स सरकार को देना पड़ता। यानी एक मोटी रकम देनी पड़ती।

पर जज साहब ने जब मामला खारिज कर दिया तो हजारों करोड़ का टैक्स देने से एयरटेल बच गई।

ये मामला दिसम्बर 2024 का है। अब इस मामले को बोरों से मत जोड़िये।

ये भी पढ़ें…

जस्टिस वर्मा को फंसाने के इरादे से पैसा रखा गया, उनके स्टाफ के किसी व्यक्ति की मिलीभगत हो सकती है : मार्कंडेय काटजू

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन