Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बददिमाग युवा आईएएस अफसर की यह तस्वीर हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल

ये हैं छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के एसडीएम और प्रशिक्षु आईएस अफसर. इनका नाम है डॉक्टर जगदीश सोनकर. ये गए रामानुजगंज के जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण करने. वे अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र भी गए.

इस दौरान वहाँ भर्ती कुपोषित बच्चे और पास बैठी उनकी माँ से एसडीएम महोदय बतियाने लगे. लेकिन अपने पद के गुरुर में वे अपने जूते को मरीज और महिला के बेड पर रख दिए.

अपने चमचमाते हुए जूते को बिस्तर पर रख कर उनके बात करने के अंदाज को वहां एक शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया.

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोग कह रहे हैं कि 2013 बैच का यह आईएएस क्या इतना भी तमीज नहीं जानता कि आखिर अस्पताल में भर्ती एक बच्चे और उसकी मां से बात करने के दौरान जूते को बेड पर नहीं रखना चाहिए.

हमारे देश के बाबू लोगों की मनबढ़ई का यह जीता जागता नमूना है. इस आईएएस अफसर को चार जूते देने चाहिए ताकि फिर ये कभी अपने जूते को किसी गरीब के बिस्तर पर रखने की हिम्मत जुर्रत न कर सके.

(4 मई 2016 को प्रकाशित)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन