Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कानपुर में बदमाशों ने ईटीवी के रिपोर्टर को तड़के लूटा, कटर से अंगूठी भी काटकर ले उड़े

कानपुर में तड़के टेम्पो के इंतजार में खड़े ईटीवी के रिपोर्टर को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन, पर्स आदि लूट लिया। दुस्साहसी लुटेरे पत्रकार की अंगुली से अंगूठी को भी कटर से काट ले गए।

कानपुर में तड़के टेम्पो के इंतजार में खड़े ईटीवी के रिपोर्टर को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन, पर्स आदि लूट लिया। दुस्साहसी लुटेरे पत्रकार की अंगुली से अंगूठी को भी कटर से काट ले गए।

ये वारदात फरूर्खाबाद निवासी आशीष यादव के साथ हुई। वह हैदाराबाद ईटीवी के रिपोर्टर हैं। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर वह कानपुर के शारदा नगर निवासी अपने चाचा दिलीप यादव के यहां आए हुए थे। वह सुबह तड़के समीक्षा अधिकारी की परीक्षा देने के लिए लखनऊ जा रहे थे। जैसे ही वह नौ नंबर पैदल क्रासिंग के पास पहुंचे, पीछे से घात लगाकर बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर पहले तो उनके गले में पड़ी चेन छीनी। प्रतिरोध करने पर तमंचा अड़ा दिया। 

दुस्साहसी बदमाशों ने इसके बाद उनका पर्स लूटा। धमकाते हुए हाथों में पहनी अंगूठियां उतारने को कहा। मना करने पर बदमाशों ने कटर से अंगूठियां काट लीं और फर्राटे से भाग निकले। आशीष ने तुरंत 100 नबंर पर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। पहले तो इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, फिर एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी, सीओ पवित्र मोहन त्रिपाठी भी आ गए। एसपी के मुताबिक मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लुटेरों की खोज में जुट गई हैं। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन