Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कानपुर में वसूलीबाज पत्रकार की पिटाई, बिरयानी और मटन की दुकानों को बनाता था टारगेट

कानपुर में वसूली करने के चलते एक कथित पत्रकार की पिटाई कर दी गई। मामला चकेरी का है। बताया जा रहा है कि यहां कथित पत्रकार शाहिद टेबलेट बिरयानी और मटन दुकानदारों का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा था। वीडियो न बनने की एवज में वह वसूली देने की बात कह रहा था।

लाल बंगला क्षेत्र की जनता ने पत्रकार को दबोचकर पीट दिया। पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वायरल हुई वीडियो में पीट रहा पत्रकार शाहिद खुद को साप्ताहिक एंटी क्राइम पेपर का रिपोर्टर बता रहा है। वह यह भी कह रहा कि इसे अखलाख अहमद चलाते हैं, और उनके साथ ही वह काम करता है।

सूचना है कि कुछ दिन पहले भी इसी कथित पत्रकार ने थाना चमनगंज अंतर्गत अजमेरी चौराहे पर बिरयानी की दुकानों का वीडियो वायरल कर वसूली की मांग की थी। वह कई दिनों से वीडियो वायरल कर प्रशासन पर रुपये लेकर दुकाने खुलवाने का आरोप लगा रहा था।

कानपुर में इन दिनों पत्रकारिता की आड़ में वसूलीबाजों की दुकानें धड़ल्ले से चल रही हैं। ऐसा करने वालों को इस वीडियो से कुछ सीख लेनी चाहिए कि एक न एक दिन आजिज आकर जनता वसूलीबाजों के साथ क्या करती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन