Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अपनी विदाई को लेकर कापड़ी संकेतों में ही सारी बातें फेसबुक पर लिख रहे थे

: न्यूज एक्सप्रेस से विदा हुए विनोद कापड़ी : टीवी की दुनिया के जानी पहचानी हस्ती और इंडिया टीवी से न्यूज एक्सप्रेस पहुंचे विनोद कापड़ी ने इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार विनोद कापड़ी ने अपने इस्तीफानामें में सभी साथी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए विदा ले ली है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर विनोद कापड़ी ने अभी कोई बयान नहीं दिया है और न ही साईं प्रसाद मीडिया ग्रुप की तरफ से कोई सूचना जारी की गई है लेकिन चैनल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका लिखा विदाई और धन्यवाद संदेश साथ काम करनेवाले सहयोगियों तक ईमेल के जरिए पहुंच चुका है।

रविवार को ही लोनावाला में मौजूद कापड़ी ने पहले अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि ”अनिर्णय की स्थिति क्या एक निर्णय होती है?” और उसके थोड़ी देर बाद उन्होंने लिखा कि ”जो है वो छूटना क्यों अच्छा लगता है और जो नहीं है -उसे सोचना क्यों अच्छा लगता है?”

हालांकि इसके बाद फेसबुक पेज पर देर शाम ओल्ड मंक के साथ ठंडे या गरम पानी की सलाह मांग ली गई लेकिन थोड़ी ही देर बाद उन्होंने संकेत दे दिया कि ”सभी वृद्ध भिक्षु के समर्थकों को नमन।” हालांकि श्री कापड़ी संकेतों में ही सारी बातें लिखते रहे लेकिन जिन लोगों की न्यूज एक्सप्रेस के हालात पर नजर रही होगी उनके लिए इन संकेतों को समझना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है।

चैनल की गिरती टीआरपी के बीच विनोद कापड़ी ने बीते दिसंबर महीने में न्यूज एक्सप्रेस ज्वाइन किया था। उस वक्त चैनल ने उम्मीद जताई थी कि कापड़ी जी टीवी मीडिया के स्थापित नाम हैं और वे जरूर कमाल करेंगे। प्रबंधन ने उनके मन मुताबिक पूंजी निवेश भी किया लेकिन कमोबेश सालभर बीत जाने के बाद भी विनोद कापड़ी कोई कमाल नहीं कर पाये और चैनल में साल का वह दिसंबर भी नहीं देख पाये जिस दिसंबर में उन्होंने साल भर पहले न्यूज एक्सप्रेस ज्वाइन किया था।

विनोद कापड़ी को लेकर विस्फोट डाट काम पर प्रकाशित संजय तिवारी की रिपोर्ट.

मूल खबर….

न्यूज एक्सप्रेस में बड़ा उलटफेर : कापड़ी गए, प्रसून शुक्ला बने सीईओ और एडिटर इन चीफ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन