Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

”कविता: 16 मई के बाद” का दूसरा चरण: लुधियाना, कानपुर और बिहार-झारखंड

अभिषेक श्रीवास्तव : देश में सत्‍ता परिवर्तन की पहली सालगिरह के मौके पर बीती 17 मई को हमने राष्‍ट्रीय स्‍तर का एक आयोजन दिल्‍ली में करवाने में कामयाबी हासिल की है। इस बीच दो महीनों के दौरान कुछ तो मौसम और कुछ तकनीकी दिक्‍कतों के चलते ”कविता: 16 मई के बाद” के आयोजन नहीं हो सके, लेकिन हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि जनता को कविता से जोड़ने की यह मुहिम एक बार फिर अपने पूरे उत्‍साह और ऊर्जा के साथ शुरू होने जा रही है।

इस मुहिम को अक्‍टूबर में साल भर पूरा हो जाएगा। उससे पहले आगामी महीनों में हमने कई कविता आयोजनों का खाका तैयार किया है। इस कड़ी में पहला आयोजन पंजाब के लुधियाना में रविवार 26 जुलाई को रखा गया है जहां हिंदी और पंजाबी के कई कवियों का कविता पाठ होगा। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में अगस्‍त और सितंबर के महीने में व्‍यापक कार्यक्रम प्रस्‍तावित हैं जिनकी परिणति अक्‍टूबर में दिल्‍ली में एक राश्‍ट्रीय आयोजन में होनी है जब ”कविता- 16 मई के बाद” का पहला साल पूरा होने पर इसे और औपचारिक शक्‍ल दी जाएगी व उन प्रस्‍तावों को लागू किया जाएगा  जो वरिष्‍ठ कवियों और लेखकों ने 17 मई के आयोजन में रखे थे।

आगामी कार्यक्रमों की एक प्रस्‍तावित सूची:

लुधियाना : 26 जुलाई, रविवार

कानपुर: 24 अगस्‍त, सोमवार

पटना, गया, भागलपुर, रांची, जमशेदपुर, दुमका, इत्‍यादि:  अगस्‍त-सितंबर, 2015 

लुधियाना और कानपुर के कार्यक्रम तय हैं। बिहार और झारखंड के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के बाद सूचना सार्वजनिक की जाएगी।

आप सभी से अनुरोध है कि जनता की कविता को जनता तक पहुंचाने की इस मुहिम में नए उत्‍साह के साथ जुड़ें।

अभिषेक श्रीवास्तव के एफबी वाल से 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन