Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

खगड़िया में पत्रकार पर लाठी से हमला, जान बची, दो चाचा घायल

खगड़िया (बिहार) थाना क्षेत्र के बौरने गांव के रहने वाले पत्रकार रणवीर कुमार सिंह पर जानलेवा हमला किया गया लेकिन वह बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने उनके दो चाचा को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया। रणवीर सिंह ने अपने गांव के ही संतोष कुमार, रितेश कुमार एवं उमेश्वर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बौरने गांव में ही उक्त तीनों आरोपी द्वारा पत्रकार के परिवार के लोगों का बांस काटा जा रहा था। जिसमें अपराधियों द्वारा गोलीबारी की भी सूचना मिली। खबर पाकर पत्रकार भी पहुंचे। जब वे लोग पहले से ही लाठी डंडा लेकर तैयार थे। इसके बाद आरोपी द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें पत्रकार सहित तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। चौथम पीएचसी से इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि आरोपी उमेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उमेश्वर सिंह की उम्र 75 वर्ष से अधिक होने एवं बीमारी से पीड़ित रहने के कारण वरिष्ठ पदाधिकारी से निर्देश मांगा जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन