Connect with us

Hi, what are you looking for?

हरियाणा

हरियाणा के पूर्व सीएम खट्टर से सवाल-जवाब, एक पत्रकार ने तो हद ही कर दी!

देव नाथ-

तारीख़ दो जनवरी, जगह – दिल्ली का इंडिया इंटरनेशनल सेंटर।

सैकड़ों पत्रकार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से अनौपचारिक मुलाक़ात तय थी।

अचानक मुझे बताया गया कि मंत्री जी के साथ मुझे मंच शेयर करना है। दिग्गज पत्रकारों के बीच मुझे इसके लिए चुना गया तो बहुत अच्छा लगा। क्योंकि अमूमन मैं इस तरह के सम्मान का अभ्यस्त नहीं हूँ।

खट्टर जी आए और दिल खोलकर बात की। कई तरह की कहानियाँ और क़िस्से और साथ में वो आत्मीयता जिसका अमूमन अभाव दिखता है।

क़रीब सवा घंटे के इस कार्यक्रम में मैं मंच पर रहा और पत्रकारों के सवालों का आनंद भी लिया।

एक पत्रकार ने तो हद कर दी और यहाँ तक पूछ बैठा कि वो बीजेपी के फ़ेवर में लिखता है लेकिन उसे बीजेपी भाव नहीं देती।

इसपर खट्टर साहब का जवाब चाटुकार पत्रकारों के लिए तमाचा था कि – आप पत्रकारिता करो, बीजेपी की बात बीजेपी रख लेगी।

न जाने कितने सवाल आए और गए लेकिन ये सवाल अब भी मौजूं है कि हम पत्रकारों ने ही अपनी धार को भोथरी की है किसी और ने नहीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन