Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

कुलदीप सेंगर निर्दोष है, श्याम मीरा के इस वीडियो को सुप्रीम कोर्ट देखे और अपनी गलती सुधारे!

यशवंत सिंह-

श्याम भाई द्वारा बहुत मेहनत से बनाये गए इस वीडियो को देखने के बाद मुँह से बस यही निकला- ”बदकिस्मत कुलदीप सेंगर!”

एक शातिर चाचा और एक खिलाड़िन लड़की मिलकर भारतीय क़ानून (खासकर पॉक्सो वाला महिला क़ानून) का क्या नारकीय इस्तेमाल कर डालते हैं, इस सत्य कथा से पता चल जाता है।

हर किसी के देखने लायक और बहुत कुछ सीखने लायक है ये वीडियो।

श्याम मीरा जी ने बहुत कसी और सधी हुई वीडियो तैयार की है जिसमें सिर्फ फैक्ट ही फैक्ट हैं। इसे देखते हुए लगता है जैसे नेटफ़्लिक्स पर क्राइम की कोई सुपरहिट वेब सीरीज देख रहे हैं।

मेरी तरफ़ से दस में दस नंबर!

आज से मैंने मान लिया, कुलदीप सेंगर निर्दोष है। उसका भाग्य खराब है।

मैं भी उसे बलात्कारी मानता था।

जो दिखता है जो सुना जाता है जो सुबूत होते हैं, वो सब मिलाकर भी सच नहीं होते। इस केस ने साबित किया। सुप्रीम कोर्ट में शर्म बाक़ी हो तो इस वीडियो के बाद कुलदीप सेंगर को बाइज्जत रिहा करे!

मस्ट मस्ट वॉच!

सिर्फ़ इस एक वीडियो के कारण मैं श्याम मीरा को सदा के लिए एक शानदार पत्रकार घोषित करता हूँ!

इस वीडियो ने मेरा पूरा परसेप्शन ही बदल दिया। अब कह सकता हूँ, कुलदीप सेंगर परसेप्शन के कारण ही मारा गया जिसमें मीडिया ट्रायल ने बड़ा रोल अदा किया। मीडिया ट्रायल को भी ग़लत नहीं मान सकते। कुलदीप सेंगर की खराब क़िस्मत के कारण एक के बाद एक हुईं घटनाओं ने मीडिया ट्रायल को जन्म दिया और फिर पूरे देश पूरे तंत्र में परसेप्शन निर्माण का काम किया।

ख़ुद देखें और जानें, कई बार सच सामने होते हुए भी कितना आसान होता है उसे इग्नोर कर झूठ को अंतिम व पूर्ण सत्य मान लेना।

कुलदीप सेंगर की कहानी तो झकझोरने वाली है। इस देश में किसी के साथ कुछ भी प्लांट किया जा सकता है और परसेप्शन बनाया जा सकता है।

इस वीडियो को देखने के बाद मैं लगभग सन्नाटे की स्थिति में हूँ!

https://youtu.be/Qh2APG_o7tU?si=K_aiB8dNnS2gp6c-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन