लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने लखनऊ के वसूली बाज़ पत्रकारों और कुछ अन्य लोगों की सूची जारी की है. आरोप है कि यह लोग शिकायत करके मकान मालिकों से धन उगाही करते थे.
इस लिस्ट में पत्रकार संजय प्रजापति, सुदर्शन न्यूज़ के रिपोर्टर अंशुमान दुबे का नाम भी शामिल बताया जा रहा है.
अनिल कुमार-
LDA ने फ़र्ज़ी शिकायत कर ब्लैकमेल करने वालों की सूची की जारी की!
सात ने मारी शिकायतों की सेंचुरी! 10 ने मारा पचासा! इमरान मिर्जा हुये नर्वस नाइंटीज के शिकार, रजा अब्बास, रमेश साहू एवं अभिषेक पांडेय 11 शिकायतों से शतक से चूके! तीनों 89 पर ठिठके!!
मोहम्मद हैदर-
आज लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA Lucknow) ने लखनऊ में आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से कथित अवैध निर्माणों की शिकायत करने वाले 28 शिकायतकर्ताओं की सूची और मोबाइल नंबर जारी करते हुए उनके द्वारा की गयी 2124 शिकायतों की संख्या इंगित की है जो एक सुनियोजित षड्यंत्र की ओर इशारा करती है।
अभी भी दर्जनों ब्लैकमेलर सोशल मीडिया, WhatsApp, YouTube पोर्टल के माध्यम से निर्माण से संबंधित झूठी खबरें चला कर ये रंगदारी का धंधा चला रहे हैं, जिनको चिह्नित कर उनकी एक पृथक सूची बना कर कार्यवाही किया जाना भी जरूरी है।
इस गंभीर प्रकरण में अभियंता/शिकायतकर्ता गठजोड़, इन शिकायतकर्ताओं और भुक्तभोगी निर्माताओं, जिनके विरुद्ध शिकायत की गाई है, के मध्य हुए लेनदेन/वसूली, संबंधित शिकायतों पर कृत कार्यवाही की जांच विशेषीकृत पुलिस संस्था के द्वारा किया जाना श्रेयस्कर होगा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण की ये सूची बानगी मात्र है, एवं अन्य विभाग, यथा पुलिस, जिलाप्रशासन, नगरनिगम, अग्निशमन, खनन, लोकनिर्माण एवं अन्य दर्जनों विकास प्राधिकरणों एवं जनपदीय कार्यालयों में ऐसे रंगदार अभी भी अपने गैंग संचालित कर लोगों का भयादोहन कर रहे हैं और पत्रकारिता, अधिवक्ता के कुलीन व्यावसाय को बदनाम कर रहे हैं।
आवश्यकता है कि प्रदेश स्तर पर सघन अभियान चला कर ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर प्रभावी कार्यवाही कर एवं मुक़दमा पंजीकृत कर जनमानस को ऐसे तत्वों से बचाने की सघन कार्यवाही की जाने की।
यहां देखें एलडीए द्वारा जारी की गई लिस्ट….




