Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘भारत समाचार’ चैनल की भविष्यवाणी सच साबित हुई, महेंद्रनाथ पांडेय बने भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष

दो रोज पहले भारत समाचार चैनल पर एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई एक महाबहस में बताया गया कि सबसे ज्यादा चांस महेंद्र नाथ पांडेय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने का है. इस महाबहस में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी ने महेंद्र नाथ पांडेय को नया अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे बड़ा कारण बताया कि यूपी में अपनी उपेक्षा से ब्राह्मण बहुत नाराज हैं, खासकर पूर्वांचल में. लोकसभा के 2019 में होने वाले चुनाव के लिए ब्राह्मणों को अपने साथ जोड़ कर रखना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है. यही वजह है कि भाजपा नेतृत्व किसी ठीकठाक ब्राह्मण नेता पर दांव लगा सकता है.

भारत समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्र के नेतृत्व में हुई इस बहस का विषय था- यूपी में भाजपा की कमान किसके हाथ?. कई नामों पर विचार विमर्श और चर्चा के बाद महाबहस से यही निकल कर आया कि महेंद्र नाथ पांडेय पर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दांव लगाने जा रहा है. आज हुआ भी यही. सारे समीकरण ध्वस्त करते हुए भाजपा नेतृत्व ने महेन्द्र पांडेय के नाम पर मुहर लगाकर उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अघयक्ष बना दिया. महेंद्र नाथ पांडेय चंदौली के सांसद हैं. महेन्द्र पांडेय के यूपी भाजपा का नया अध्यक्ष बनने से पूर्वांचल के लोग काफी खुश हैं. गोरखपुर से सीएम और चंदौली से प्रदेश अध्यक्ष देकर पूर्वी उत्तर प्रदेश का इलाका इन दिनों राजनीति और सत्ता में छाया हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन