Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नंगी तस्वीर ने ग्रुप एडिटर को फोर्स लीव पर भिजवा दिया!

राष्ट्रीय सहारा अखबार के ग्रुप एडिटर मनोज तोमर हिट विकेट हो गए हैं. उन्होंने एक ऐसी हरकत कर दी जिसके चलते उन्हें फोर्स लीव पर भेज दिया गया.

बताया जा रहा है कि मनोज तोमर ने राष्ट्रीय सहारा के आफिसियल वाट्सअप ग्रुप में एक न्यूड फोटो डाल दिया. इसके बाद उन्होंने कई मैसेज डालकर यह जताने की कोशिश की कि किसी दूसरे ने तस्वीर डाल दिया, लगता है किसी ने फोन हैक कर दिया, तकनीकी त्रुटि के कारण ये फोटो चला गया… आदि आदि…

राष्ट्रीय सहारा अखबार के अधिकृत वाट्सअप ग्रुप में न्यूड फोटो आने से हड़कंप मच गया. आनन फानन में यह सब कुछ प्रबंधन के संज्ञान में लाया गया.

सहारा के सीईओ उपेंद्र राय ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए मनोज तोमर के खिलाफ फौरन एक्शन ले लिया. मनोज तोमर को फोर्स लीव पर भेज दिया गया. फोर्स लीव की अवधि में रमेश अवस्थी को मनोज तोमर का कार्यभार देखने के लिए कह दिया गया है.

देखें इससे संबंधित इंटरनल मेल-

बताया जाता है कि ऐसी ही गल्ती वर्ष 2019 में राष्ट्रीय सहारा दिल्ली के वरिष्ठ रिपोर्टर कुणाल कर बैठे थे. तब उन्हें इस हरकत के लिए 5 महीने तक निलंबित रहना पड़ा था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन