Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

मुझे नहीं पता अमिताभ अग्निहोत्री ये बात बोले हैं, लेकिन यदि बोले हैं तो ये बौद्धिकता और पत्रकारिता का सबसे निम्नतम स्तर है!

A political meme poster with Hindi text about Delhi and UP; a man in a black suit gestures while a second man in orange robes stands beside a crowd background.

सतेंद्र गहरवार-

ऐसी पोस्ट करके समर्थक बड़े खुश होते है, अमिताभ अग्निहोत्री जैसे पत्रकार युवाओं के प्रदर्शन पर ये बात बोले हैं या नहीँ मुझे नहीँ पता लेकिन अगर सच में उन्होंने ऐसा बोला है तो ये बौद्धिकता और पत्रकारिता का सबसे निम्नतम स्तर है।

कोई इस बात से कैसे ख़ुश हो सकता है की एक लोकतान्त्रिक व्यवस्था में कोई प्रदर्शन करने से पहले भी डरे और डरकर प्रदर्शन भी न कर पाए?

क्या आप ऐसे लोकतंत्र की कल्पना करना चाहते है जहाँ पुलिस की लाठियों और जेसीबी के डर से लोकतंत्र का गला घोंट दिया जाये? फिर एक लोकतंत्र और तानाशाही में क्या फर्क रह जायेगा?

मूर्ख और अनपढ़ समर्थक इस बात से खुश हो सकते हैं लेकिन एक सजग नागरिक के लिए ये घनघोर चिंता का विषय हो सकता है की कोई प्रदर्शन करने में भी डरे।

डर अच्छी बात है, डर का होना जरुरी है, डर इस बात का होना चाहिए की उपद्रव नहीँ करना है तोड़फोड़ नहीँ करना है, लेकिन प्रदर्शन नहीँ कर सकते इस बात का डर होना चिंताजनक है।

मैं उन तमाम समर्थकों से ये पूछना चाहता हूँ की 2007-8 में जो पुरानी सरकारों ने योगी जी के साथ किया था क्या वो सही था? उस समय भी सरकार और पुलिस अराजकता पर लगाम लगा रही थी प्रशासन का इक़बाल बुलंद कर रही थी। अगर तुम उसको गलत मानते हो तो आज फिर ऐसा कैसे सोच सकते हो? कहने को और भी बहुत सारी बाते है लेकिन काफ़ी भावनाएं आहत हो जायेंगी इसीलिए फिर कभी।

बाकी कल प्रदर्शन है इलहाबाद में, देखता हूँ योगी जी समझदार नेता हैं या अभी सिर्फ नेता हैं, 2 दिन पहले इलहाबाद में प्रदर्शन हुआ था उसमें कोई रोक टोक प्रसासनिक कार्रवाई नहीँ हुई थी, कल बड़ा कार्यक्रम है देखते है क्या होता है।

अगर शानदार समझदार नेता होंगे तो युवाओं को शांति से प्रदर्शन करने देंगे हल्का अनुशासन के साथ, और अगर सिर्फ नेता होंगे तो लाठीचार्ज होगा पुलिस कार्रवाई होगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन