Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारत24 के ‘द JC शो’ में मोदी पर 1 घंटे का एपिसोड “दिल, दोस्ती, डील इन मॉरीशस”

15 मार्च की शाम को नेशनल हिन्दी न्यूज चैनल भारत24 पर “The JC Show” का प्रसारण हुआ। इस शो में चैनल के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने चैनल ANCHORS के साथ “दिल, दोस्ती, डील IN Mauritius” शीर्षक से प्रसारित 1 घंटे के एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉरीशस यात्रा पर आधारित प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए नरेन्द्र मोदी की मॉरीशस यात्रा से जुड़े हर एक पहलू का सटीक और शानदार विश्लेषण किया।

इस शो में डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि नई दिल्ली से 5828 किलोमीटर दूर, समुद्र के पार दिल और दोस्ती के रिश्तों के नए सेतु बनाने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस यात्रा सचमुच बेहद सफल और ऐतिहासिक रही, जहां दिल मिले, दोस्ती आगे बढ़ी और भारत-मॉरीशस के व्यापारिक और आर्थिक रिश्ते को और आगे बढ़ाने के लिए 8 से ज्यादा बाइलेटरल डील्स भी हुई, उदारता दिखाते हुए नरेंद्र मोदी ने एक पार्लियामेंट बिल्डिंग गिफ्ट की, मॉरीशस के National interest और Sovereignty की रक्षा का वचन PM मोदी ने दोहराया, भारत को ग्लोबल साउथ का लीडर बनाने की दिशा में ये यात्रा बड़ा कदम था।

मॉरीशस में नरेंद्र मोदी की इस लोकप्रियता ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए,सड़क के दोनों ओर मोदी की एक झलक पाने के लिए खड़े हजारों लोगों की कतारों को देखकर एक बार ऐसा लगा कि मोदी एक चक्रवर्ती सम्राट की मुद्रा में अपने ही देश के एक हिस्से में लोगों का हालचाल जानने के लिए आए हैं, इसी तरह डॉ जगदीश चंद्र ने मोदी के मॉरीशस में परचम लहराने का सटीक विश्लेषण इस शो में किया, एक रोचक प्रश्न के उत्तर में बताया कि किस तरह नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और इंटरनेशनल ब्रांन्डिंग नरसिम्हा राव-अटलजी-मनमोहन सिंह से बेहतर है।

गौरतलब है कि ‘The JC Show’ की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है, शो के दौरान यूट्यूब पर 1.50 लाख से ज्यादा दर्शक लाइव देख रहे थे, ‘The JC Show’ सभी चैनलों में यूट्यूब पर नंबर वन पर रहा। पूरा एपिसोड देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं..

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन