Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

लद्दाख में अडानी के फायदे के लिए मोदी/शाह ने अपने ही LG के वित्तीय हक छीन लिए!

नई दिल्ली/लद्दाख: एक महत्वपूर्ण फैसले में केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) से योजनाओं/परियोजनाओं को 100 करोड़ रुपये तक स्वीकृति देने के सौंपे गए अधिकार वापस ले लिए हैं। इसी तरह, प्रशासनिक सचिवों को 20 करोड़ रुपये तक की स्वीकृति देने का अधिकार भी समाप्त कर दिया गया है।

मुख्य अभियंताओं, विभागाध्यक्षों, डिप्टी कमिश्नरों और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों को भी 3 करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक के कार्यों को स्वीकृत करने के अधिकार से वंचित कर दिया गया है। अब ये सभी शक्तियाँ भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रयोग की जाएंगी।

इस संबंध में लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने गृह मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के आधार पर आदेश जारी किया है।

गृह मंत्रालय अब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड के तहत 100 करोड़ रुपये तक की सभी परियोजनाओं की स्वीकृति देगा, जो पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर के पास होती थीं।

अन्य प्रमुख बिंदु

प्रशासनिक स्वीकृति और 100 करोड़ रुपये तक व्यय की स्वीकृति के LG के अधिकार समाप्त।

प्रशासनिक सचिव अब 20 करोड़ रुपये तक की स्वीकृति नहीं दे पाएंगे।

डिप्टी कमिश्नर, जो लेह और कारगिल हिल डेवलपमेंट काउंसिल के CEO भी होते हैं, को 5 करोड़ रुपये तक के कार्यों की स्वीकृति का अधिकार था — अब यह अधिकार भी गृह मंत्रालय को सौंप दिया गया है।

लेह हिल काउंसिल का पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद चुनावों में देरी से यह काउंसिल अब अस्तित्व में नहीं है और इसके अधिकार लेह के डिप्टी कमिश्नर को दे दिए गए हैं। कारगिल हिल काउंसिल फिलहाल कार्यरत है।

मुख्य अभियंताओं और सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों के 10 करोड़ एवं 3 करोड़ रुपये तक की स्वीकृति के अधिकार भी समाप्त कर दिए गए हैं।

अंत में आदेश में कहा गया है कि अब लद्दाख की सभी नई परियोजनाओं की स्वीकृतियाँ गृह मंत्रालय ही देगा।


अदानी लाला के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने लद्दाख के अपने ही एलजी के वित्तीय हक़ छीन लिए। वाह नरेंद्र मोदी। अब लद्दाख का एलजी, जो तुम्हारा ही नियुक्त किया हुआ है, वो हर फाइल को पास करवाने तुम्हारे और अमित शाह के आगे गिड़गिड़ायेगा। क्योंकि तुम दोनों रंगबाज़ों को वहां अदानी का सोलर प्लांट लगवाकर तबाही लानी है। (खबर मैंने ही ब्रेक की थी) भारत की जनता गूंगी है तो क्या तुम दोनों उसको मार दोगे? तुम दोनों को लाखों लानतें। जहन्नुम में जाओ। – सौमित्र राय

ये भी पढ़ें….

RSF ने अडानी समूह और इस न्यूज़ पोर्टल को भारत में प्रेस फ्रीडम के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बताया!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन