Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के वरिष्ठ पत्रकार नरेश द्विवेदी की सड़क हादसे में मौत!

दिवंगत पत्रकार नरेश द्विवेदी

प्रयागराज–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलपुर थाना क्षेत्र के बुढ़िया का इनारा बाजार के पास सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में पत्रकार नरेश द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे उनके साथी बैजनाथ कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।

मूल रूप से मेजा थाना क्षेत्र के पकरी सेवार निवासी नरेश द्विवेदी (पुत्र स्व. देवी शंकर द्विवेदी) वर्तमान में नैनी, प्रयागराज में रहते थे। सोमवार को वे जौनपुर के मछलीशहर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे वे अपने साथी बैजनाथ के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान बुढ़िया का इनारा बाजार के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बल्कर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पीछे बैठे नरेश द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। बैजनाथ कनौजिया बाइक समेत बल्कर में फंस गए और स्थानीय लोगों के अनुसार चालक उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

सूचना मिलने पर फूलपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गंभीर रूप से घायल बैजनाथ को सीएचसी फूलपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बल्कर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

दिवंगत पत्रकार नरेश द्विवेदी पिछले दो वर्षों से एक प्रतिष्ठित अखबार से जुड़े थे। उनके परिवार में पत्नी साधना, पुत्र राजमंगल और पुत्री सौम्या हैं। मृतक के भतीजे अंकित द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन