Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार नवल कान्त सिन्हा की 21 साल बाद प्रिंट मीडिया में वापसी, अमर उजाला से जुड़े!

रिष्ठ पत्रकार नवल कान्त सिन्हा को लेकर सूचना है कि उन्होंने 21 साल बाद प्रिंट मीडिया में वापसी की है। सिन्हा ने अमर उजाला लखनऊ में इनपुट इंचार्ज /केंद्र प्रभारी के रूप में अपना काम सभाल लिया है।

वर्ष 2003 में नवल कान्त सिन्हा ने अखबार हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर तब लॉन्च हुए न्यूज़ चैनल सहारा समय को जॉइन किया था। इसी के साथ उनकी एक अच्छे टीवी पत्रकार के रूप में पहचान बनी।

इसके बाद उन्होंने यूपी के कई प्रादेशिक चैनलों जिनमें के-न्यूज़, साधना न्यूज़, इंडिया वॉइस में रेज़ीडेंट एडिटर, पॉलिटिकल एडिटर के रूप में काम किया। साथ ही देश के तकरीबन सभी प्रमुख न्यूज़ चैनलों में गेस्ट के रूप में शिरकत करते रहते हैं।

हाल ही में उनकी प्रकाशित पुस्तक ‘गुमनाम हिन्दू राजा टिकैत राय’ का विमोचन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया था, जो बेस्टसेलर रही। इसे आजतक ने 2024 की टॉप-10 किताबों में दर्ज किया। सोशल मीडिया पर सामयिक विषयों पर उनके व्यंग्य बहुत पसंद किये जाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन