Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नए लांच हुए चैनल में यौन शोषण के घटनाक्रम से बवाल, देखें स्क्रीनशॉट

एक नए लांच हुए राष्ट्रीय हिंदी न्यूज चैनल में सेक्स स्कैंडल से बवाल मचा हुआ है. वरिष्ठ पत्रकार द्वय विनोद कापड़ी और अजीत अंजुम ने इस घटनाक्रम के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा है. विनोद कापड़ी ने चैनल और आरोपी दोनों का नाम खोल दिया है.

उधर सूत्रों का कहना है कि सेक्स स्कैंडल के आरोपी आउटपुट हेड को प्रबंधन ने कुछ दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.

नीचे उस चैट के स्क्रीनशाट दिए जा रहे हैं जिसे पीड़िता ने चैनल प्रबंधन के पास अपने कंप्लेन के साथ अटैच करके भेजा है.

बताया जा रहा है कि पीड़िता लड़कियां चैनल में बेहद जूनियर लेवल पर हैं. ये लड़कियां अपने परिवार और करियर के भय के चलते पूरे प्रकरण को तूल नहीं देना चाहतीं. उन्होंने चैनल प्रबंधन से लिखित शिकायत कर दी है.

फिलहाल इस घटनाक्रम से चैनल के भीतर हड़कंप मचा हुआ है. साथ ही अन्य न्यूज चैनलों में भी तरह तरह की गॉसिप चल रही है.

देखें स्क्रीनशॉट-

पढ़िए ट्वीटर पर इस घटनाक्रम को लेकर अजीत अंजुम ने क्या लिखा है-

Ajit Anjum
@ajitanjum

एक चैनल के NEWSROOM में ‘बलात्कारी मानसिकता’ वाले सीनियर के खिलाफ सबूतों के साथ कुछ लड़कियों ने संगीन आरोप लगाए हैं ..

ट्रेनी लड़कियों को शिकार समझने वाले ऐसे सीनियर्स के चेहरे से हर हाल में नकाब उतारना चाहिए ..

हैरत की बात ये है कि सबूतों के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है

मैं हमेशा ऐसे मामलों में Zero tolerance का पक्षधर रहा हूं.

मीडिया में विकृत मानसिकता वाले ऐसे बहुत से ‘सीनियर्स’ हैं , जो जूनियर लड़कियों को सिर्फ शिकार समझते हैं .

हर हाल में ऐसे लोगों को एक्सपोज किया जाना चाहिए.

बतौर टीम लीडर मैंने हमेशा लड़कियों को कहा कि अगर NEWSROOM में कोई भी आपके साथ ऐसी नीच हरकत करे तो तुरंत बताओ. वो चाहे किसी पद पर हो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी..

लेकिन शिकायत तो करनी होगी. करियर खराब होने के डर से न जाने कितनी लड़कियां बहुत कुछ सहकर तूल देने से बचती है.

इसे भी पढ़े-

विनोद कापड़ी ने किया खुलासा, ‘टीवी9 भारतवर्ष’ में हुआ महिला पत्रकारों का यौन शोषण, अजय आजाद हैं आरोपी!

यौन शोषण के आरोपों पर ‘टीवी9 भारतवर्ष’ की तरफ से आई प्रतिक्रिया, आरोपी जांच होने तक छुट्टी पर भेजा गया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन