Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

NBCC के ठेंगे पर यूपी लिफ्ट एक्ट, आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी के होम बायर्स में डर का माहौल!

ग्रेटर नोएडा | NBCC की लापरवाही के कारण होम बायर्स पहले ही अधूरे कार्यों से परेशान हैं, और लिफ्ट्स की घटिया क्वालिटी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हाल ही में J ब्लॉक की एक नई लिफ्ट की बेल्ट उतर गई, जिससे उसमें 4 लोग 15- 20 मिनट तक फंसे रहे। NBCC ने नए प्रोजेक्ट्स शुरू कर दिए हैं, लेकिन पुराने प्रोजेक्ट्स में अधूरी छोड़ी गई सुविधाओं की कोई सुध नहीं ली जा रही है।

उत्तर प्रदेश लिफ्ट एक्ट के अनुसार, लिफ्ट में कैमरा, इंटर कॉम, और सभी सुरक्षा उपकरण अनिवार्य हैं, लेकिन NBCC द्वारा अब तक ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। बारिश के मौसम में कई लिफ्टों में सीधे पानी चला जाता है, जिससे वे खराब हो जाती हैं और उनकी मरम्मत पर भारी खर्च आता है। इससे भी गंभीर समस्या यह है कि नई लिफ्टें चलते-चलते रुक जाती हैं, लेकिन इसका स्थायी समाधान न तो NBCC ने दिया है और न ही संबंधित मेंटेनेंस एजेंसी द्वारा कोई ठोस कदम उठाया गया है।

कल शाम 5 बजे गोल्फ होम्स में B2 टॉवर की एक लिफ्ट अचानक से अटक गई जिसमें पाँच होम बायर्स फंस गए। जब उन्हें बाहर निकाला गया, तो वे बेहद डर और सदमे की स्थिति में थे। लेकिन इन घटनाओं की गंभीरता को NBCC ने नजरअंदाज कर दिया है। NBCC द्वारा नियुक्त FMS एजेंसी भी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लगातार अनदेखा कर रही है।

अब होम बायर्स को माननीय सुप्रीम कोर्ट से ही उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का समाधान निकलेगा और उन्हें सुरक्षित एवं पूर्ण रूप से तैयार घरों में रहने का अधिकार मिलेगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन