Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

नेशनल दुनिया ने नहीं किया बकाया वेतन का भुगतान

पीड़ित कर्मचारी करेंगे शैलेन्द्र भदौरिया और कुमार समीर के घर का घेराव, एनसीआर ब्यूरो के अलावा दूसरे विभागों के कर्मचारी भी आन्दोलन में करेंगे शिरकत, मकान मालिक भी बकाया किराये को लेकर घेराव के मूड में, पीएफ आयुक्त और आयकर विभाग में भी शिकायत

पीड़ित कर्मचारी करेंगे शैलेन्द्र भदौरिया और कुमार समीर के घर का घेराव, एनसीआर ब्यूरो के अलावा दूसरे विभागों के कर्मचारी भी आन्दोलन में करेंगे शिरकत, मकान मालिक भी बकाया किराये को लेकर घेराव के मूड में, पीएफ आयुक्त और आयकर विभाग में भी शिकायत

नोएडा : नेशनल दुनिया के प्रबंधकों ने 15 अप्रैल तक एनसीआर के तीनों ब्यूरो फरीदाबाद, गाजियाबाद व गुड़गांव के सभी निकाले गये स्टाफ व स्टिंगर्स के बकाया वेतन के भुगतान करने का वादा किया था। नोएडा में बैठे नेशनल दुनिया के संपादकीय प्रमुख कुमार समीर ने तीनों ब्यूरो के कर्मचारियों से 15 अप्रैल तक बकाया भुगतान आरटीजीएस द्वारा करने का भरोसा दिया था। अभी तक किसी के भी बैंक एकांउट में आरटीजीएस करने की बात तो दूर, कुमार समीर और एचआर का कोई भी अधिकारी बकायेदार कर्मचारियों का फोन तक नहीं उठा रहे हैं।

पीड़ित कर्मचारियों ने आगामी सप्ताह में नेशनल दुनिया के मालिक शैलेन्द्र भदौरिया और कुमार समीर के निवासों का घेराव करने का फैसला किया है। 31 मार्च को फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुड़गांव ब्यूरो के सभी कर्मचारियों को एचआर विभाग ने मेल भेजकर बिना कोई कारण बताये कार्यमुक्त कर दिया था, जो गैर-कानूनी है। निकाले गये कर्मचारी वेतन का तकाजा न करें, इसलिए मालिकों के दलाल वापस काम पर लेने का लालच दे रहे हैं। कर्मचारियों के पीएफ और आयकर के रूप में काटा गया अंश अभी तक दोनों विभागों में जमा नहीं किया गया है। इस मामले की शिकायत भी दोनों विभागों से कर दी गई है। इसके अलावा एनसीआर के तीनों ब्यूरो के मकान मालिकों को नेशनल दुनिया ने साल भर से किराया नही दिया है। मकान मालिक भी बकाये किराये को लेकर पीडित कर्मचारियों के साथ मिल गये हैं। ये सभी लोग अब घेराव की तैयारी कर रहे हैं।

एक पीड़ित मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन