Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

एनडीटीवी, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में पत्रकारों के लिए कई पदों पर वैकेंसी!

एनडीटीवी ने अपनी डिजिटल विंग NDTV डॉट com के लिए चीफ सब-एडिटर (एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल) पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

योग्यता और अनुभव

इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास प्रिंट या डिजिटल मीडिया में 5-6 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवार की तैनाती नोएडा के सेक्टर 129 स्थित NDTV दफ्तर में होगी।

आवेदन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार 18 फरवरी 2025 तक अपना अपडेटेड रिज्युमे और कवर लेटर भेज सकते हैं। आवेदन भेजने के लिए निम्नलिखित ईमेल का उपयोग करें:

[email protected] / [email protected]

ध्यान रहे- ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में ‘Application for Chief Sub-Editor, NDTV Entertainment & Lifestyle’ लिखना न भूलें।

केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को टेस्ट और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।


इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी न्यूज पोर्टल जनसत्ता.कॉम ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मीडिया इंडस्ट्री में करियर बनाने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।

खाली पदों की सूची-

  • एंकर-प्रड्यूसर (1)
  • वीडियो प्रड्यूसर-रिपोर्टर (2)
  • वीडियो एडिटर (1)
  • लाइफस्टाइल राइटर (2)
  • बिजनेस राइटर (1)
  • टेक्नोलॉजी राइटर (1)
  • स्पोर्ट्स राइटर (1)

स्थान और योग्यता-

  • सभी पद नोएडा के लिए हैं।
  • आवेदकों के पास 3 से 5 साल का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए।
  • वीडियो से जुड़े पदों के लिए अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार यहां क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं– भड़ासJobs


दैनिक भास्कर ग्रुप को अपनी डिजिटल टीम के लिए जयपुर और जोधपुर में हिंदी रिपोर्टर की जरूरत है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

योग्यता और आवश्यकताएं-

  • रिपोर्टिंग में 3 साल से अधिक का अनुभव अनिवार्य।
  • जर्नलिज्म/मास कम्युनिकेशन या संबंधित फील्ड में ग्रेजुएशन जरूरी।
  • न्यूज की गहरी समझ और हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए।

इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटे सीवी दिए गए ईमेल पर भेज सकते हैं: [email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन