Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

न्यूज चैनल से जुड़े आरोपी की करीबी महिला ने पीड़ित छात्रा के पिता पर ही दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया

जयपुर/रांची : जयपुर के प्रतिष्ठित मेडिकल विश्वविद्यालय निम्स के चेयरमैन एवं एक न्यूज चैनल से जुड़े डॉ बी.एस. तोमर के खिलाफ रांची की एक लड़की ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए रांची के चुटिया थाने में मामला दर्ज कराया था. अब पता चला है कि डॉ तोमर की करीबी एक महिला ने पीड़ित छात्रा के पिता पर ही दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया है. 

जयपुर/रांची : जयपुर के प्रतिष्ठित मेडिकल विश्वविद्यालय निम्स के चेयरमैन एवं एक न्यूज चैनल से जुड़े डॉ बी.एस. तोमर के खिलाफ रांची की एक लड़की ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए रांची के चुटिया थाने में मामला दर्ज कराया था. अब पता चला है कि डॉ तोमर की करीबी एक महिला ने पीड़ित छात्रा के पिता पर ही दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया है. 

पीपी कंपाउंड निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि वह इस मामले में आईओ व चुटिया थाने के दारोगा डीपी सिंह के बुलावे पर जयपुर गए थे. उन्हें शनिवार को जानकारी मिली कि उनके खिलाफ जयपुर में एक महिला ने हथियार के बल पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि आइओ के बुलावे पर वह 14 मार्च को अपनी बेटी का प्रमाण पत्र लेने यूनिवर्सिटी गए थे. प्रमाण पत्र तो नहीं दिया, अब उनके ही खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है.

फरवरी 2015 में डॉ बीएस तोमर के खिलाफ चुटिया थाने में छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई गई थी. आरोपी डा. तोमर एक न्यूज चैनल से भी संबद्ध हैं. छात्रा का आरोप है कि डॉ. तोमर अपने उसी न्यूज चैनल के इनॉगरेशन के सिलसिले में पिछले साल 25 अक्टूबर को रांची आए थे. कार्यक्रम के बाद तोमर ने उसे बुलाया और कहा कि वह उसे स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूरोप भेजना चाहते हैं. इस विषय में कुछ बात करनी है. तोमर ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके पास बैठ गए और छेड़खानी करने लगे. विरोध करने पर छोड़ दिया. सात नवंबर को तोमर ने उसे अपने चेंबर में फिर बुलाया और फिर छेड़छाड़ करने लगे. उन्होंने कई बार छेड़छाड़ की. 

बताया गया है कि पांच फरवरी को छात्रा रांची पहुंची और अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी. उसके बाद परिजनों के प्रयास से चुटिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया इस मामले में आईओ की संलिप्पता की जांच सिटी एसपी डॉ जया राय करेंगी. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन