Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

क्या निखिल वागले भी नेटवर्क18 से आउट हो गए?

NIKHIL WAGLE2

आईबीएन लेकमत के एडिटर-इन-चीफ निखिल वागले पिछले कुछ समय से छुट्टी पर हैं। उनके एक ट्वीट ने चर्चाओं के बाज़ार को गर्म कर दिया है कि कहीं उनका उनका विकेट भी औरों की तरह नेटवर्क18 से गिर तो नहीं गया। आईबीएन लेकमत आईबीएन18 का अंग है जो खुद नेटवर्क18 का एक हिस्सा है। वागले ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘मुंबई छोड़ने का मेरा फैसला अंतिम है, इस भीड़ और पागलपन से दूर जाना चाहता हूं! मुझे सुकून चाहिए।’

ट्वीट द्वारा पूछे गए एक सवाल कि आईबीएन लोकमत से उनकी छुट्टियां कुछ समय के लिए हैं या हमेशा के लिए। इस पर वागले का जवाब था ‘वेट एंड वाच।’ लेकिन कुछ समय बाद ही वागले ने दोबारा ट्वीट कर कहा कि मैं लेकमत के साथ हूं, इस्तीफा नहीं दिया है, अस्पताल में भर्ती था और आराम की सलाह दी गई है।

वागले आईबीएन लोकमत के लॉन्च होने के समय, 2008, से उससे जुड़े हुए हैं। वे इससे पहले दूरदर्शन और ‘आपला महानगर’ समाचार पत्र के लिए काम कर चुके हैं।

गौरतलब है कि रिलायंस द्वारा नेटवर्क18 के अधिग्रहण के बाद आईबीएन18 के एडिटर-इन-चीफ राजदीप सरदेसाई और सीएनएन-आईबीएन की डिप्टी एडिटर सगारिका घोष भी छुट्टी पर चले गए थे और कहा गया था कि वो एक महीने बाद वापस लौटेंगे। लेकिन ये उसी समय स्पष्ट था कि वे वापस ज्वाइन नहीं करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन