Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पन्ना के कलेक्टर पर केंद्रीय विद्यालय प्राचार्या ने यौन शोषण का आरोप लगा आत्महत्या की कोशिश की

(कलक्टर और प्राचार्या की फाइल फोटो. पीड़िता की पहचान छुपाने के लिए उनके चेहरे को फोटोशॉप के जरिए ब्लर कर दिया गया है.)

पन्ना : केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्या ने पन्ना जिले के प्रशासनिक मुखिया कलेक्टर आर.के. मिश्र पर दो बार जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. इससे पन्ना के साथ-साथ पूरे प्रदेश के प्रशासनिक हलके में सनसनी फ़ैल गई है. शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या ने मानसिक प्रताड़ना के चलते फिनायल पी कर आत्महत्या करने की कोशिश की. विद्यालय के स्टाफ ने गंभीर हालत में प्राचार्या को जिला चिकित्सालय में भरती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

इससे पहले प्राचार्या ने पत्रकारों व मीडिया के सामने खुल कर अपने ऊपर हुए अत्याचारों की व्यथा सुनाई. प्राचार्या का कहना था कि पन्ना कलेक्टर आर.के. मिश्र ने उन्हें बहाने से अपने बंगले बुला कर दो बार शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किये. साथ ही जान से मरने की धमकी भी दी. प्राचार्या का कहना था कि इस सम्बन्ध में जब उन्होंने पन्ना के एस.पी. को फ़ोन पर घटना की जानकारी देना की कोशिश की तो उन्होंने इस मामले को उनका पर्सनल मामला बताते हुए फ़ोन काट दिया और उनकी शिकायत नहीं सुनी.

इन सब बातों से मानसिक रूप से तंग आकर प्राचार्या ने आत्महत्या करने की कोशिश की. जब इस मामले में कलेक्टर पन्ना से उनका पक्ष जाना गया तो उन्होंने अपने ऊपर लगे सरे आरोपों को राजनैतिक साजिश करार दिया. उनका कहना था कि यह महिला मेंटली डिस्टर्ब है. मैंने कभी भी उसे बंगले पर नहीं बुलाया और ना ही कोई दैहिक शोषण किया. जब इस मामले में पन्ना एस.पी. से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने पत्रकारों से मिलने बात करने से परहेज किया. फिलहाल जिला चिकित्सालय पन्ना के आईसीयू वार्ड, जिसमे पीड़ित प्राचार्य भारती हैं, में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का जमावडा बना हुआ है. प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने कलेक्टर पन्ना को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. अब पन्ना के नए कलेक्टर शिव नारायण चौहान बनाये गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन