Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार से अभद्रता पर एसपी ने सिपाही को किया सस्पेंड

शाहजहांपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं न्यूज एजेंसी के एक संवाददाता पर पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के मामले में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सिपाही को निलंबित करने के साथ ही चौकी इंचार्ज के विरुद्ध जांच करने के आदेश जारी किए है।

शनिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष एवं पीटीआई संवाददाता राजीव शर्मा एक शस्त्र पत्रावली का पता करने हेतु बहादुरगंज चौकी पर गए थे। वहां पर मौजूद सिपाही अजय चौधरी ने पत्रकार से पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं पत्रकार हूं। इसी दौरान उसने जवाब सवाल करते हुए बाहर निकल जाने को कहा। इसको लेकर पत्रकार राजीव शर्मा ने तत्काल घटनास्थल से ही पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी को घटना के बारे में अवगत कराया।

इसके बाद सिपाही ने पुनः पत्रकार के साथ अभद्रता शुरू कर दी। सिपाही द्वारा अभ्रद्रता करने की जैसे ही इसकी जानकारी शहर के पत्रकारों को लगी उनमे उक्त घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया। इसी क्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन व प्रेस क्लब ऑफ शाहजहांपुर के तमाम पत्रकार संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक डॉ एस चिनप्पा से मिले और चौकी इंचार्ज रोहित सिंह तथा सिपाही अजय चौधरी के निलंबन की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने शाम तक सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने आज पत्रकारों के साथ विशेष बैठक करते हुए बताया कि दोषी सिपाही अजय चौधरी को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। वहीं चौकी प्रभारी की जांच कराई जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन