Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राजस्थान पत्रिका के दस मीडियाकर्मियों ने सभी निदेशकों को भेजा लीगल नोटिस

राजस्थान पत्रिका से खबर है कि यहां के दस मीडियाकर्मियों ने सुप्रीम कोर्ट के एक वकील से संपर्क साधकर मालिकों को लीगल नोटिस भिजवाया है. लीगल नोटिस भिजवाने की पहल की है राजस्थान पत्रिका, उदयपुर के ललित जैन ने. ललित जैन 13 वर्षों से पत्रिका में जूनियर मेंटनेंस आफिसर के पद पर कार्यरत हैं. जैन के नेतृत्व में दस मीडियाकर्मियों ने पत्रिका जो लीगल नोटिस भिजवाया, उसे पत्रिका समूह मुख्यालय की तरफ से रिसीव भी कर लिया गया है.

इस तरह मजीठिया वेज बोर्ड की लड़ाई में एक और पन्ना जुड़ गया है. ललित जैन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वकील धर्मेंद्र सिंह चौधरी और अमित सिंह राठौर ने जो लीगल नोटिस पत्रिका प्रबंधन को भेजा है, उसकी एक कापी भड़ास के पास है, जिसे यहां प्रकाशित किया गया है.

ज्ञात हो कि भड़ास की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वकील उमेश शर्मा भी देश के सभी प्रिंट मीडिया हाउसों को मजीठिया वेज बोर्ड के हिसाब से एरियर और सेलरी देने के लिए लीगल नोटिस भेज रहे हैं. सात दिनों बाद सभी प्रिंट मीडिया हाउसों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा कर दिया जाएगा. भड़ास के साथ सैकड़ों पत्रकार गोपनीय रूप से लड़ रहे हैं तो दर्जनों पत्रकार खुलकर लड़ाई लड़ रहे हैं.

भड़ास के साथ जो-जो साथी खुलकर लड़ रहे हैं, वे 31 जनवरी को अंतिम रूप से दिल्ली पहुंचकर वकालतनामा और याचिका पर हस्ताक्षर कर दें. 31 जनवरी को दिल्ली में आईटीओ के पास दीनदयाल रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में 12 बजे से 2 बजे तक बैठक होगी. इसमें वकालतनामा और याचिका पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे. जो भी साथी इसमें शिरकत करने को आएं, वे अपने साथ अपने सारे डाक्यूमेंट्स की फोटोकापी और वकील के खाते में जमा किए छह हजार रुपये की रसीद लेते आएं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन