Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बंधक बनाए गए ब्रिटिश पत्रकार के पिता ने आईएसआईएस से की बेटे को छोड़ने की अपील

आईएसआईएस द्वारा बंधक बनाए गए ब्रिटाश पत्रकार जॉन केंटली के पिता ने अपने बेटे की रिहाई की भावुक अपील की है। जॉन केंटली का 2012 में सीरिया में इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने अपहरण कर लिया था। अस्पताल में भर्ती जॉन केंटली के पिता पॉल केंटली ने कहा कि दो साल में पहली बार उन्होंने अपने बेटे को देखा इससे उन्हें काफी सुकून मिला है लेकिन वो असहाय हैं।

paul cantlie

पॉल केंटली ने अपील की कि जॉन को उन लोगों के लिए जिसे वो प्यार करते हैं और उन लोगों के लिए जो जॉन को प्यार करते हैं उनके लिए रिहा कर दिया जाए। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था और उस वीडियो में वो नारंगी रंग के कपड़े में कह रहे है कि वो एक क़ैदी हैं।

इस्लामिक स्टेट अब तक तीन बंधकों की हत्या के वीडियो जारी कर चुका है। इनमें से दो अमरीकी पत्रकार और एक ब्रितानी सहायता कर्मी था। हाल ही में अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ अभियान की घोषणा की थी लेकिन उन्होंने ये भी कहा था कि अमरीकी सैनिक किसी ज़मीनी युद्ध में शामिल नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ेंः

ब्रिटिश जर्नलिस्ट जॉन कैंटली भी है आईएसआईएस के कब्जे में

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन