Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर कार्यालय में फिर पहुंची पुलिस, संपादक से की ढाई घंटे तक पूछताछ

दैनिक भास्कर हिसार के कर्मचारियों के हक की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ने वाले उप सम्पादक जनक राज अटवाल पर सम्पादक हिमांशु और एच आर प्रभारी अभिषेक गर्ग का उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है। असंवैधानिक तरीके से दोनों लोगों द्वारा भेदभाव किये जाने के बावजूद जनक राज ने चट्टान की तरह अपने हौसले बुलंद रखते हुए अपने हक की लड़ाई जारी रखने का फैसला लिया और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सहित अन्य कई आयोगों को इस भेदभाव की शिकायत की।

दैनिक भास्कर हिसार के कर्मचारियों के हक की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ने वाले उप सम्पादक जनक राज अटवाल पर सम्पादक हिमांशु और एच आर प्रभारी अभिषेक गर्ग का उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है। असंवैधानिक तरीके से दोनों लोगों द्वारा भेदभाव किये जाने के बावजूद जनक राज ने चट्टान की तरह अपने हौसले बुलंद रखते हुए अपने हक की लड़ाई जारी रखने का फैसला लिया और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सहित अन्य कई आयोगों को इस भेदभाव की शिकायत की।

इसी सिलसिले में शनिवार को डीएसपी बरवाला अपनी पूरी टीम के साथ जांच करने के लिए दैनिक भास्कर के हिसार कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान जागरण, अमर उजाला व पंजाब केसरी के दर्जनों कर्मचारी भी भास्कर संस्थान के बाहर चाय वाले खोखे पर मौजूद थे। करीब ढाई घंटे की कार्रवाई में सम्पादक की बोलती बंद थी और डरा सहमा सा दिखाई दिया। अपना पक्ष मजबूत करने के लिए उसने कुछ कर्मचारियों को डीएसपी के सामने बुलाया और कार्यालय में जनक राज के साथ भेदभाव नहीं किये जाने को लेकर बयान भी दिलवाए। साथ ही सम्पादक ने अपने दो चमचों जिनमें से एक क्राइम रिपोर्टर होने के साथ-साथ हिसार का ब्यूरो चीफ बनने का सपना देखने वाला व खुद को एक आई जी का मिलनसार कहता फिरता है, की मार्फत कार्रवाई को अपने पक्ष में करने के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों को फोन भी करवाया।

इस फोन का असर डीएसपी की करवाई पर क्या पड़ेगा, इसका पता तो इंक़वायरी रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। परंतु जब डीएसपी अपनी कार्रवाई के बाद बाहर आया तो उसने शिकायत कर्ता जनक अटवाल से कहा कि यार आप मामले को पैचअप कर लो। इसके लिए सम्पादक महोदय तुम्हें जहां तुम चाहो, वहां ट्रांसफर कर देंगे। चाहो तो फतेहाबाद अपने गृह जिले में ही ड्यूटी करवा लो। इस पर जनक अटवाल ने कहा कि सर मुझे भेदभाव व उत्पीड़न के खिलाफ़ कार्रवाई करवानी है, मुझे किसी भी किस्म का लालच नहीं चाहिए। आप कानून और मेरी शिकायत के अनुरूप कार्रवाई करें, बस।

दैनिक भास्कर के सीपीएच2 के स्टेट हेड एचआर एडमिन मनोज मेहता ने सारे मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी के गठन का निर्णय किया है जिसमें हरियाणा के बिजनेस हेड श्री मधुर भटनागर, स्टेट एसएमडी हरियाणा श्री संदीप कुमार सिंह और यूनिट हेड हिसार श्री अभय सिंह यादव को शामिल किया गया है। कमेटी में भास्कर के सभी कमाऊ पूत शामिल किए गए हैं जो मार्केटिंग से सम्बंधित हैं, पॉलिसी से नहीं। यह कमेटी आरोपियों सम्पादक हिमांशु व एच आर प्रभारी अभिषेक गर्ग को आरोप मुक्त करने के लिए नूरा कुश्ती सी ही साबित होगी।

जनक राज अटवाल
उप संपादक
दैनिक भास्कर
हिसार
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन