Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

K न्यूज़ के पोलिटिकल एडिटर बने प्रदीप विश्वकर्मा, नरेंद्र और लक्ष्मी ने संस्थान छोड़ा

लखनऊ से खबर है कि सीनियर जर्नलिस्ट प्रदीप विश्वकर्मा को K न्यूज़ में पोलिटिकल एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है. वह इसके पहले आधा दर्जन न्यूज चैनलों में यूपी प्रमुख के रूप में काम कर चुके हैं. साथ ही साथ दूरदर्शन में एंकर भी कई साल तक रहे हैं. प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि वह न्यूज़ एक्सप्रेस, एटूजेड, एमएच-1 और एस-1 चैनल में बतौर यूपी प्रमुख काम कर चुके हैं. इन पांच न्यूज़ चैनलों की यूपी में लांचिग के सदस्य भी वह थे. बाद में वह जिया न्यूज में चले गए थे.

प्रदीप विश्वकर्मा दूरदर्शन के सबसे पसंदीदा कार्यक्रम तीसरी आंख से सात साल तक जुड़े रहे. उन्होंने लखनऊ दूरदर्शन के ही कार्यक्रम संवाद के 48 एपिसोड में बतौर एंकर सेवाएं दी. प्रदीप विश्वकर्मा टाइम्स ऑफ़ इंडिया, हिन्दुस्तान, सहारा और आज अखबार में भी लगातार फ्रीलांसिंग करते रहे. वह बाद में दैनिक प्रभात अखबार के संपादक भी रहे. जयपुरिया में मॉस कम्युनिकेशन विभाग के पांच साल तक विजिटिंग प्रोफेसर का कार्य करते हुए छात्रों को ट्रेनिंग दी.

भिलाई से सूचना है कि नरेंद्र मार्कण्डेय अब ईटीवी से कार्यमुक्त हो गए हैं. नरेंद्र पर पिछले दिनों बीजेपी के पिता-पुत्र ने हमला किया था. नरेंद्र को ईटीवी 2 बार बेस्ट रिपोर्टिंग के लिए अवार्ड दे चुका है. उधर, झांसी से खबर है कि वर्ष 2007 से ईटीवी से जुड़े पत्रकार लक्ष्मी नारायण शर्मा ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. लगभग नौ वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान लक्ष्मी ने कई बड़ी खबरें ब्रेक की और ईटीवी को जिले में स्थापित किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन