प्रसार भारती ने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन (Doordarshan) के महानिदेशक (Director General) पदों को भरने के लिए औपचारिक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये नियुक्तियां प्रोन्नति (Promotion), प्रतिनियुक्ति (Deputation), या शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएंगी।
वेतनमान और स्थान
इन पदों के लिए लेवल-16 (₹2,05,400 – ₹2,24,400) के तहत वेतनमान निर्धारित किया गया है, जो कि सातवें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुरूप होगा। चयनित अधिकारियों की तैनाती नई दिल्ली में की जाएगी।
पात्रता मानदंड : प्रोन्नति के लिए-
अखिल भारतीय सेवाओं (All India Services) या केंद्रीय सेवा (Central Services) के ग्रुप ‘A’ अधिकारी आवेदन के पात्र होंगे।
आवेदक के पास कम से कम छह वर्षों का नियमित सेवा अनुभव होना चाहिए।
वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (SAG) या उससे उच्च स्तर पर कार्य करने का अनुभव आवश्यक होगा।
मीडिया, जनसंचार, नीतिगत योजना, या लोक प्रशासन में 15 वर्षों का उत्कृष्ट कार्य अनुभव आवश्यक है।
प्रतिनियुक्ति/शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट के लिए:
स्वायत्त संस्थानों, सांविधिक संगठनों या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में कार्यरत अधिकारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदकों को प्रसारण (Broadcasting), इंजीनियरिंग, जनसंपर्क, संचार, कला एवं संस्कृति, या शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक अनुभव होना चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा।
आवेदन डिप्टी डायरेक्टर (PBRB Cell), प्रसार भारती, नई दिल्ली को भेजना अनिवार्य होगा।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार (Employment News) में विज्ञापन प्रकाशित होने के 45 दिनों के भीतर होगी।
अन्य शर्तें- आवेदकों को पिछले दस वर्षों का सतर्कता प्रमाण पत्र (Vigilance Clearance Certificate) जमा करना होगा। अपूर्ण या देर से प्राप्त आवेदन-पत्रों को अस्वीकार कर दिया जाएगा।
ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें… भड़ासJobs



